[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

गाडराटा में कुएं से मिला युवक का शव:पांच दिन से लापता था, मानसिक परेशानी का चल रहा था इलाज


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

गाडराटा में कुएं से मिला युवक का शव:पांच दिन से लापता था, मानसिक परेशानी का चल रहा था इलाज

गाडराटा में कुएं से मिला युवक का शव:पांच दिन से लापता था, मानसिक परेशानी का चल रहा था इलाज

खेतड़ी : खेतड़ी उपखंड के गाडराटा पंचायत की ढाणी जालपाला में एक कुएं से लापता युवक का शव मिला है। युवक पिछले पांच दिनों से लापता था और मानसिक रूप से परेशान बताया जा रहा है। पुलिस ने शव को कुएं से निकालकर पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।

घर से बिना बताए निकल गया था

एएसआई शैतान सिंह ने बताया कि ढाणी जालपाला तन गाडराटा निवासी गुगन सिंह ने 7 मार्च को थाने में अपने भाई शीशराम (35) पुत्र मातादीन सैनी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट के अनुसार, शीशराम मानसिक रूप से परेशान थे और उनका जयपुर से इलाज चल रहा था। वह 5 मार्च को घर से बिना बताए निकल गए थे, जिसके बाद से उनका कोई सुराग नहीं मिल पाया था।

मंगलवार सुबह मृतक के परिजन पास के राजस्व गांव प्रतिभानगर के खेतों में शीशराम की तलाश कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें एक कुएं से बदबू आती महसूस हुई। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद थानाधिकारी राजपाल सिंह पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे।

कुएं के अंदर मिला शव

पुलिस ने लोरिंग मशीन और ग्रामीणों की मदद से एक व्यक्ति को कुएं में उतारा। कुएं के अंदर शीशराम का शव पड़ा हुआ मिला। ग्रामीणों के सहयोग से शव को बाहर निकाला गया और खेतड़ी के राजकीय उप जिला अस्पताल ले जाया गया।

मृतक शीशराम अविवाहित थे और अपने छह भाई-बहनों में सबसे छोटे थे। उनकी मानसिक परेशानी के कारण जयपुर से उनका उपचार चल रहा था। पुलिस ने राजकीय उप जिला अस्पताल में शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया। एएसआई ने बताया कि परिजनों की ओर से दी गई रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles