[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

महात्मा गांधी स्कूल में 14 मार्च से प्रवेश प्रक्रिया शुरू:ऑनलाइन लॉटरी से होगा चयन, 23 मार्च तक कर सकेंगे आवेदन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

महात्मा गांधी स्कूल में 14 मार्च से प्रवेश प्रक्रिया शुरू:ऑनलाइन लॉटरी से होगा चयन, 23 मार्च तक कर सकेंगे आवेदन

महात्मा गांधी स्कूल में 14 मार्च से प्रवेश प्रक्रिया शुरू:ऑनलाइन लॉटरी से होगा चयन, 23 मार्च तक कर सकेंगे आवेदन

परसरामपुरा : राजस्थान के राजकीय महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में प्रवेश प्रक्रिया 11 मार्च 2026 से शुरू होगी। इन स्कूलों में प्रवेश के लिए आवेदन 14 मार्च से स्वीकार किए जाएंगे। विद्यार्थियों का चयन पूरी तरह से ऑनलाइन लॉटरी प्रक्रिया के माध्यम से होगा। यह जानकारी प्रधानाचार्य महेश कपूरिया ने दी।

प्रधानाचार्य महेश कपूरिया ने बताया कि अभिभावक शाला दर्पण पोर्टल या क्यूआर कोड का उपयोग करके 14 मार्च से 23 मार्च 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह प्रवेश प्रक्रिया पूरे राजस्थान में एक समान रूप से लागू की जाएगी।

प्रवेश के लिए प्राप्त आवेदनों की सूची और कक्षावार रिक्तियों की जानकारी 24 मार्च 2026 को विद्यालय के नोटिस बोर्ड पर प्रदर्शित की जाएगी। इसके उपरांत 25 मार्च 2026 को पारदर्शी ऑनलाइन लॉटरी प्रक्रिया के माध्यम से विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा। लॉटरी के माध्यम से चयनित विद्यार्थियों की सूची 27 मार्च 2026 को विद्यालय के नोटिस बोर्ड पर लगाई जाएगी। प्रवेश संबंधी कार्य 28 मार्च 2026 को पूरे किए जाएंगे, और नया शिक्षण सत्र 1 अप्रैल 2026 से प्रारंभ होगा।

Related Articles