[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

फतेहपुर में टैंपो पलटने से 14 श्रद्धालु घायल:चार महिलाएं गंभीर, सीकर रेफर; खाटूश्यामजी के दर्शन कर लौट रहे थे


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़फतेहपुरराजस्थानराज्यसीकर

फतेहपुर में टैंपो पलटने से 14 श्रद्धालु घायल:चार महिलाएं गंभीर, सीकर रेफर; खाटूश्यामजी के दर्शन कर लौट रहे थे

फतेहपुर में टैंपो पलटने से 14 श्रद्धालु घायल:चार महिलाएं गंभीर, सीकर रेफर; खाटूश्यामजी के दर्शन कर लौट रहे थे

फतेहपुर : फतेहपुर शेखावाटी में मंगलवार को नेशनल हाईवे 58 पर टैंपो पलटने से उसमें सवार 14 श्रद्धालु घायल हो गए। सभी घायलों को तुरंत 108 एम्बुलेंस की मदद से फतेहपुर के धानुका उप जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया।

चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद चार महिलाओं की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए सीकर रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार टैंपो में सवार सभी श्रद्धालु हरियाणा के निवासी थे। वे खाटूश्यामजी और सालासर बालाजी के दर्शन कर अपने घर लौट रहे थे।

ड्राइवर को नींद की झपकी आने से हुआ हादसा

हादसा फतेहपुर के पास टोल नाका पार करते ही हुआ। टैंपो अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोगों ने तुरंत घायलों की मदद की। सूचना मिलने पर 108 एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

प्रारंभिक जांच में दुर्घटना का कारण ड्राइवर को नींद की झपकी आना बताया जा रहा है, जिससे वाहन का संतुलन बिगड़ गया। पुलिस ने मामले की जानकारी लेकर जांच शुरू कर दी है।

Related Articles