[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

डीडवाना में आयोजित जिला स्तरीय महिला समारोह में 80 महिलाओं को किया गया सम्मानित


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़डीडवानाराजस्थानराज्यलाडनूं

डीडवाना में आयोजित जिला स्तरीय महिला समारोह में 80 महिलाओं को किया गया सम्मानित

डीडवाना में आयोजित जिला स्तरीय महिला समारोह में 80 महिलाओं को किया गया सम्मानित

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान 

लाडनूं / डीडवाना : अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर डीडवाना के टाउन हॉल में रविवार को “सशक्त नारी – सशक्त राजस्थान” के ध्येय के साथ जिला स्तरीय समारोह आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में प्रशासन द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 80 महिलाओं को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

सम्मानित होने वाली महिलाओं में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, आंगनवाड़ी सहायिका, ग्राम साथिन और आशा सहयोगिनी शामिल रहीं। उत्कृष्ट विभागीय कार्य करने वाली चार महिलाओं को पन्नाधाय सुरक्षा एवं सम्मान योजना के अंतर्गत 11 हजार रुपये की राशि, स्मृति चिन्ह और प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया।

इसके अलावा 12 आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को माता यशोदा पुरस्कार के तहत 5100 रुपये और 2100 रुपये की राशि प्रदान कर सम्मानित किया गया। साथ ही आशा सहयोगिनियों और चिकित्सा कर्मियों का भी अभिनंदन किया गया।

कार्यक्रम में जिले भर की महिला शक्ति ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और उनके साहस तथा समाज निर्माण में योगदान की सराहना की गई। समारोह की अध्यक्षता करते हुए जिला कलक्टर डॉ. महेंद्र खडगावत ने कहा कि महिलाओं को प्रोत्साहित करना ही विकसित समाज की असली नींव है। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण से ही समाज और राष्ट्र का समग्र विकास संभव है।

इस अवसर पर जिला पुलिस अधीक्षक ऋचा तोमर ने कहा कि आज की नारी किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं है। उन्होंने महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने और सुरक्षा को लेकर सतर्क रहने का संदेश दिया। भाजपा जिलाध्यक्ष सुनीता माहेश्वरी ने महिलाओं को राज्य सरकार द्वारा महिला हित में संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि महिलाओं को हर क्षेत्र में निस्संकोच आगे बढ़ना चाहिए।

इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर मोहनलाल खटनावलिया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हिमांशु शर्मा, प्रशिक्षु पुलिस सेवा अधिकारी रितु कुमारी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नरेंद्र चौधरी सहित महिला एवं बाल विकास विभाग, चिकित्सा विभाग, शिक्षा विभाग, आजीविका मिशन तथा कृषि विभाग के अधिकारी, कई जनप्रतिनिधि और लगभग 750 महिलाएं उपस्थित रहीं।

Related Articles