भोपालगढ़ फोर्ट पर गेट लगाने का विरोध:व्यापारियों ने बंद रखीं दुकानें, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
भोपालगढ़ फोर्ट पर गेट लगाने का विरोध:व्यापारियों ने बंद रखीं दुकानें, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
खेतड़ी : खेतड़ी ट्रस्ट की ओर से भोपालगढ़ फोर्ट पर जाने वाले रास्ते पर गेट लगाकर अवरोध पैदा करने के विरोध में सोमवार को व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान बंद रखे। उन्होंने एसडीएम कार्यालय के सामने एक दिवसीय सांकेतिक धरना दिया और तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा।
आवाजाही के लिए रास्ता खुला रखने की मांग
तहसीलदार सुनील कुमार को सौंपे गए ज्ञापन में बताया-भोपालगढ़ फोर्ट का रास्ता आमजन की आवाजाही के लिए खुला रहना चाहिए। मार्ग पर गेट लगाकर अवरोध खड़ा करना जनहित के खिलाफ है। खेतड़ी कस्बा रियासत कालीन समय का विश्व प्रसिद्ध कस्बा है।
रियासत कालीन समय में खेतड़ी में अनेक भवनों, महलों और किलों का निर्माण करवाया गया था। भोपालगढ़ किला भी ऐतिहासिक रूप से रियासत कालीन समय में बनाया गया था, जिसका उपयोग तत्कालीन समय में सामरिक और रिहायसी निवास के लिए किया जाता था। भोपालगढ़ ग्राम में आज भी लोग रहकर अपना जीवन यापन कर रहे हैं। खेतड़ी की राजसी संपत्ति के स्वामित्व को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा है।
इसके बावजूद भी ट्रस्ट के लोगों ने कब्जा करने का प्रयास करते हुए मुख्य द्वार पर ताला लगा दिया। भोपालगढ़ किले के मुख्य द्वार पर गेट लगाने को लेकर क्षेत्र की जनता में काफी आक्रोश है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि पांच दिन में उनकी मांगों का समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन तेज किया जाएगा।
ये रहे मौजूद
इस मौके पर पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष गोकुलचंद सैनी, भामाशाह मनोज कुमार घुमरिया, हरमेंद्र चनानिया, विनोद सोनी, निकेश पारीक, महेंद्र पारीक, विजेश शाह, राजेश सांखला, सुधीर गुप्ता, विद्याधर सैनी, नवल किशोर पारीक, सीताराम वर्मा, बंटी शर्मा, इंद्राज सैनी, चंदगीराम सैनी सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
तहसीलदार सुनील कुमार ने बताया कि भोपालगढ़ किले के मुख्य द्वार पर गेट लगाया गया है, ग्रामीणों की शिकायत पर कुछ रोज पहले मैं देखकर आया था, जब वह खुला हुआ था। आज ग्रामीणों की ओर से ज्ञापन दिया है जिस दोबारा मौका मुआयना किया जाएगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2056293


