रोज़ा ऐसी इबादत है जो गुनाहों से बचाती है
रोज़ा ऐसी इबादत है जो गुनाहों से बचाती है
जयपुर : इस्लाम धर्म के पवित्र रमज़ान माह में अल्लाह को राज़ी करने के लिए इबादत का विशेष महत्व होता है। इस माह में बच्चे भी इबादत में पीछे नहीं हैं। मोहल्ला तोपचीवाड़ा निवासी शाबीर खान की बेटी इकरा और बेटे मोहम्मद ज़ैद ने अपने जीवन का पहला रोज़ा रखा। बच्चों का हौसला बढ़ाने के लिए परिवार और समाज के लोगों ने उन्हें उपहार देकर तथा माला पहनाकर दुआओं से नवाज़ा।
इस अवसर पर मोहसिन खान ने कहा कि रोज़ा ऐसी इबादत है जो इंसान को गुनाहों से बचाती है। उन्होंने कहा कि छोटे बच्चे भी लगभग 14 घंटे का रोज़ा रखकर अपने रब को राज़ी करने की कोशिश कर रहे हैं। हाजी शहीद खान ने कहा कि रोज़ा अनुशासन का पाठ भी सिखाता है। रोज़ेदार करीब 14 घंटे तक बिना कुछ खाए-पीए रहते हैं और अल्लाह की इबादत करते हैं।
इकरा और मोहम्मद ज़ैद ने बताया कि उन्होंने अपने रब को राज़ी करने के लिए रोज़ा रखा है। उपस्थित लोगों ने बच्चों के इस जज़्बे की सराहना करते हुए उन्हें मुबारकबाद दी। शाम को मगरिब की अज़ान के बाद इकरा और मोहम्मद ज़ैद ने खजूर से रोज़ा खोलकर अल्लाह का शुक्रिया अदा किया।
इस अवसर पर हाजी गफ्फार खान, महबूब खान, रफीक खान, हाजी शहीद खान, मुस्तकीम खान, शाहिद खान, जाहिद खान, हाजी साजिद खान, शाबीर खान, आबिद खान, हनीफ खान, आफताब खान, जावेद खान, आरिफ खान, मोहसिन खान, साहिल खान, इरशाद खान, रिहान खान, अयान खान, सरफराज खान, मोहम्मद अशफाक, फरहान खान, मोहम्मद वाजिद खान, मोहम्मद अमान खान, अज्लान खान, तैमूर खान, अरसलान खान, नबील खान, अरशद खान, आसिम खान, मोहम्मद अज़र खान सहित आलिया, आयत, माहेनूर, अल्फिया, असमीरा, अरिदा, अलिशा, ईलमा, इनाया, इफरा आदि ने बच्चों को मुबारकबाद दी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2056271

