नवलगढ़ पुलिस ने 50 हजार का इनामी हिस्ट्रीशीटर पकड़ा:सरिया से युवक पर किया था हमला, कैंपर में डालकर ले गए थे बदमाश
नवलगढ़ पुलिस ने 50 हजार का इनामी हिस्ट्रीशीटर पकड़ा:सरिया से युवक पर किया था हमला, कैंपर में डालकर ले गए थे बदमाश
नवलगढ़ : नवलगढ़ पुलिस ने हत्या के प्रयास के एक मामले में फरार चल रहे 50 हजार रुपए के इनामी हिस्ट्रीशीटर गजेंद्र उर्फ बंटी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पिछले लगभग एक वर्ष से फरार था। पुलिस टीम ने उसे पलसाना क्षेत्र से पकड़ा और नवलगढ़ ले आई।
लंबे समय से पुलिस कर रही थी तलाश
थानाधिकारी अजय सिंह ने बताया-गजेंद्र उर्फ बंटी नवलगढ़ का रहने वाला है। उसकी गिरफ्तारी पर 50 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस लंबे समय से उसकी तलाश कर रही थी।
23 जनवरी को दिया था वारदात को अंजाम
पुलिस ने बताया- मामला 23 जनवरी 2025 का है। ढाका की ढाणी निवासी धर्मेंद्र ने अपनी रिपोर्ट में बताया था कि वह रात को अपने घर पर सो रहा था। तभी उसके चाचा सुरेंद्र का फोन आया, जिन्होंने घर के बाहर कई गाड़ियां खड़ी होने की सूचना दी। धर्मेंद्र ने खिड़की से देखा तो मकान के बाहर पांच कैंपर और एक पिकअप गाड़ी खड़ी थी।
सिर पर किया सरिए से हमला
कुछ ही देर में गजेंद्र उर्फ बंटी, शिवांशु ढाका (ढाका की ढाणी निवासी) और अन्य लोग घर के गेट पर लोहे की पाइप से वार करने लगे। गेट खुलते ही शिवांशु ढाका ने धर्मेंद्र के सिर पर सरिए से हमला कर दिया, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। धर्मेंद्र जान बचाने के लिए कमरे में भागा, लेकिन हमलावर उसके पीछे घर में घुस आए और जमकर तोड़फोड़ की। उन्होंने मकान के शीशे, खिड़कियां, गेट, वॉशिंग मशीन, मोटरसाइकिल, पानी की टंकी और बाथरूम का गेट तोड़ दिया।
कैंपर में डालकर ले गए बदमाश
इसके बाद आरोपियों ने धर्मेंद्र को जबरन एक कैंपर गाड़ी में डाला और कृषि मंडी के पास एक खेत में ले गए। वहां लोहे के सरियों से हमला कर उसके दोनों पैर तोड़ दिए। बाद में उसे झाझड़ रोड स्थित खटीकन प्याऊ के पास पटक कर फरार हो गए। घायल धर्मेंद्र को परिजनों ने नवलगढ़ के जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से गंभीर हालत में उसे सीकर रेफर किया गया।
पुलिस ने इस मामले में पहले ही कई अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। हालांकि, मुख्य आरोपी गजेंद्र उर्फ बंटी तब से फरार चल रहा था, जिसकी तलाश जारी थी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2056090


