भारत ने टी20 वर्ल्ड कप जीता, लक्ष्मणगढ़ में जश्न:युवाओं ने एक साथ बड़ी स्क्रीन पर देखा मैच, जीत पर की भव्य आतिशबाजी
भारत ने टी20 वर्ल्ड कप जीता, लक्ष्मणगढ़ में जश्न:युवाओं ने एक साथ बड़ी स्क्रीन पर देखा मैच, जीत पर की भव्य आतिशबाजी
लक्ष्मणगढ़ : भारत ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब अपने नाम किया। इस जीत के साथ भारत लगातार दूसरी बार और कुल तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम बन गई है। देश के अन्य हिस्सों की तरह लक्ष्मणगढ़ में भी इस जीत का जश्न मनाया गया। जीत की खबर मिलते ही कस्बे में लोग सड़कों पर उतर आए। उन्होंने आतिशबाजी कर अपनी खुशी का इजहार किया। शहर के मुख्य बाजार, मोहल्लों और विभिन्न इलाकों में युवाओं और क्रिकेट प्रेमियों की भीड़ उमड़ पड़ी।
लोगों ने आतिशबाजी के साथ डीजे पर नाचकर जीत का जश्न मनाया। कई स्थानों पर ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाए गए और टीम इंडिया के समर्थन में आवाजें गूंजती रहीं। कस्बे के वार्ड नंबर 8 में युवाओं ने बड़ी स्क्रीन पर मैच का लुत्फ उठाया। जीत के बाद उन्होंने डीजे की धुन पर नाचते-गाते हुए जश्न मनाया। देर रात तक लक्ष्मणगढ़ का आसमान आतिशबाजी की रोशनी से जगमगाता रहा। गली-मोहल्लों में लोगों ने पटाखे फोड़कर टीम इंडिया की जीत का जश्न मनाया। देर रात तक शहर में पटाखों की गूंज सुनाई देती रही, जिससे पूरा माहौल उत्सवपूर्ण हो गया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2056059


