[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बाबा श्याम मेले में उत्कृष्ट सेवा के लिए सम्मान:जीआरपी चौकी में सुरक्षा सखियों और अधिकारियों को किया गया सम्मानित


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यरींगससीकर

बाबा श्याम मेले में उत्कृष्ट सेवा के लिए सम्मान:जीआरपी चौकी में सुरक्षा सखियों और अधिकारियों को किया गया सम्मानित

बाबा श्याम मेले में उत्कृष्ट सेवा के लिए सम्मान:जीआरपी चौकी में सुरक्षा सखियों और अधिकारियों को किया गया सम्मानित

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : अशोक सिंह शेखावत

रींगस : रींगस रेलवे स्टेशन स्थित जीआरपी चौकी में रविवार को एक विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक में बाबा श्याम के वार्षिक फाल्गुनी लक्खी मेले के दौरान उत्कृष्ट सेवाएं देने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों और सुरक्षा सखियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर 20 सुरक्षा सखियों को प्रशस्ति पत्र, वर्दी वाली साड़ी और स्मृति चिह्न प्रदान कर उनके योगदान की सराहना की गई।

बैठक की अध्यक्षता जीआरपी पुलिस थाना प्रभारी सीआई श्रीचंद जाखड़ ने की। उन्होंने बताया कि बाबा श्याम के वार्षिक मेले के दौरान लगभग चार लाख श्रद्धालुओं ने रेलगाड़ियों के माध्यम से यात्रा की थी। इस दौरान सुरक्षा सखियों ने बिना किसी मानदेय के यात्रियों की सुरक्षा, यात्रा संबंधी सहायता और खोया-पाया सेवाओं में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

सेवा भावना से किया कार्य: जीआरपी थाना प्रभारी

सीआई श्रीचंद जाखड़ ने सुरक्षा सखियों की सराहना करते हुए कहा कि वे हर समय सेवा के लिए तत्पर रहती थीं और श्रद्धालुओं की सहायता में लगातार सक्रिय रहीं। उन्होंने कहा कि देशहित और समाजहित में काम करने वाली ऐसी प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाना जरूरी है, ताकि अन्य लोग भी उनसे प्रेरणा ले सकें।

लाखों श्रद्धालुओं के बावजूद बनी रही शांति व्यवस्था

रेलवे स्टेशन अधीक्षक बीएल बाजिया ने भी सुरक्षा सखियों के योगदान की प्रशंसा की। उन्होंने बताया कि मेले के दौरान लाखों श्रद्धालु यात्रियों की आवाजाही के बावजूद रेलवे स्टेशन पर शांति और व्यवस्था बनी रही, जिसमें सुरक्षा सखियों का निस्वार्थ सहयोग बेहद महत्वपूर्ण रहा।

सुरक्षा सखियों को प्रशस्ति पत्र, वर्दी वाली साड़ी और स्मृति चिह्न प्रदान कर उनके योगदान की सराहना की गई।
सुरक्षा सखियों को प्रशस्ति पत्र, वर्दी वाली साड़ी और स्मृति चिह्न प्रदान कर उनके योगदान की सराहना की गई।

महिला यात्रियों की सहायता में रहीं आगे

जीआरपी चौकी प्रभारी मुकेश कुमार सैनी ने जानकारी दी कि सुरक्षा सखियों ने महिला श्रद्धालुओं को रेलगाड़ियों में बैठाने, भटकी हुई महिलाओं को उनके गंतव्य तक पहुंचाने और टिकट वितरण जैसी सेवाओं में सराहनीय सहयोग दिया। उन्होंने 24 घंटे लगातार बिना किसी मानदेय के सेवा दी और अपने कर्तव्यों में पूरी जिम्मेदारी निभाई।

रेलवे फूड कोच रेस्टोरेंटर एमडी करिश्मा चौधरी और मुख्य कार्यकारी अधिकारी ओमप्रकाश चौधरी ने भी सुरक्षा सखियों की सेवाओं की सराहना की। उन्होंने बताया कि सुरक्षा सखियां रेलवे स्टेशन, रेल कोच, मेला शेल्टर होम और फूड कोच सहित पूरे रेलवे परिसर में महिला श्रद्धालुओं की सहायता के लिए हर समय मौजूद रहीं।

कार्यक्रम की शुरुआत सुरक्षा सखियों के सम्मान से हुई और समापन सामूहिक भोज के साथ किया गया। इस अवसर पर जीआरपी के एएसआई सुरेंद्र कुमार, मुखराम, बाबूराम सहित कई अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Articles