राजस्थान नायक समाज संयुक्त समिति जिला चूरू द्वारा मुख्यमंत्री को ज्ञापन। दिया
राजस्थान नायक समाज संयुक्त समिति जिला चूरू द्वारा मुख्यमंत्री को ज्ञापन। दिया
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : राजस्थान नायक समाज संयुक्त समिति जिला चूरू के तत्वावधान में जिला अध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद नायक के नेतृत्व में समाज के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन पूर्व प्रतिपक्ष नेता राजेंद्र राठौड़ के माध्यम से मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को उनके चूरू आगमन के अवसर पर दिया गया।
ज्ञापन में नायक समाज ने बताया कि भारत सरकार के गजट नोटिफिकेशन के अनुसार नायक जाति को अनुसूचित जनजाति में अधिसूचित किया गया है, लेकिन राजस्थान सरकार के ई-पोर्टल पर नायक जाति को बोलचाल की भाषा में “नायका” दर्ज किया गया है। इससे समाज के लोगों को अनुसूचित जनजाति का प्रमाण पत्र प्राप्त करने में परेशानी हो रही है।
समाज के प्रतिनिधियों ने बताया कि इस त्रुटि के कारण नायक समाज के शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार और अन्य सरकारी सुविधाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री से ई-पोर्टल में “नायका” के स्थान पर “नायक” दर्ज करने की मांग की, ताकि समाज के लोगों को अनुसूचित जनजाति का संवैधानिक अधिकार मिल सके।
इसके अलावा पंचायत एवं नगरीय निकाय चुनावों में नायक समाज को अनुपात के आधार पर उचित राजनीतिक प्रतिनिधित्व देने की भी मांग की गई।
समाज ने ज्ञापन के माध्यम से तीन प्रमुख मांगें रखीं—
-
ई-पोर्टल पर “नायका” के स्थान पर “नायक” दर्ज कर अनुसूचित जनजाति का प्रमाण पत्र जारी करने की व्यवस्था की जाए।
-
राजस्थान सरकार द्वारा नायक जाति के लिए कल्याण बोर्ड/विकास बोर्ड का गठन किया जाए।
-
नायक समाज के छात्र-छात्राओं के लिए निशुल्क छात्रावास हेतु भूमि आवंटित की जाए।
समाज के पदाधिकारियों ने बताया कि इस विषय में पूर्व में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग जयपुर से भी पत्राचार किया गया है, लेकिन अभी तक समाधान नहीं हो पाया है। उन्होंने मुख्यमंत्री से शीघ्र कार्रवाई की मांग की है।
इस दौरान समाज के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे, जिनमें जगदीश प्रसाद नायक, ओमप्रकाश नायक, किशोर नायक, मैनपाल नायक, सहीराम नायक, डूंगरमल, मदनलाल नायक, श्यामलाल नायक, हवासिंह नायक, कानाराम नायक, विनायक और दामोदर नायक सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2061004


