किशोरपुरा ग्राम पंचायत में निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित, 200 से अधिक ग्रामीणों ने लिया लाभ
किशोरपुरा ग्राम पंचायत में निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित, 200 से अधिक ग्रामीणों ने लिया लाभ
झुंझुनूं : किशोरपुरा ग्राम पंचायत में रविवार को निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर स्वास्थ्य जांच करवाई। शिविर में बीपी, शुगर और बीएमआई की जांच के साथ ही मरीजों को निःशुल्क दवाइयां भी वितरित की गईं।
कार्यक्रम का शुभारंभ संत शिरोमणि लक्ष्मण दास महाराज की पावन उपस्थिति और आशीर्वाद से हुआ। शिविर का आयोजन युवा समाजसेवी वेद प्रकाश सैनी (किशोरपुरा) के नेतृत्व में किया गया। चिकित्सा शिविर में कैलाश केशरी अस्पताल के डॉक्टर कमलचंद सैनी अपनी टीम के साथ मौजूद रहे और ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच कर आवश्यक परामर्श दिया। इस शिविर में 200 से अधिक लोगों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।

शिविर के दौरान पांच वर्ष तक के बच्चों के निःशुल्क आधार कार्ड भी बनाए गए, जिससे ग्रामीणों को काफी सुविधा मिली। ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे चिकित्सा शिविर गांवों में स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। आयोजकों ने बताया कि भविष्य में भी जनसेवा के ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे।
इस अवसर पर सरपंच मोहनलाल सैनी (गीदरपुरा), सरपंच महेंद्र, राकेश, किशोर, सांवरमल मीणा, नरेश फौजी, पूरनमल, जगदीश नरसी, मदन, धूड़ाराम, भागूराम, सीताराम, सुनील, राजेश खटाना, सुमेर गुर्जर, जागेश्वर, कैलाश, महावीर, भगवाना राम, संजय, लालचंद, बाबूलाल, विनोद सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2055934


