[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

लक्ष्मणगढ़ में आरएलपी ने इफ्तार पार्टी आयोजित की:17वें रोजे पर मगरिब की अजान के साथ रोजेदारों ने रोजा खोला


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यलक्ष्मणगढ़सीकर

लक्ष्मणगढ़ में आरएलपी ने इफ्तार पार्टी आयोजित की:17वें रोजे पर मगरिब की अजान के साथ रोजेदारों ने रोजा खोला

लक्ष्मणगढ़ में आरएलपी ने इफ्तार पार्टी आयोजित की:17वें रोजे पर मगरिब की अजान के साथ रोजेदारों ने रोजा खोला

लक्ष्मणगढ़ : लक्ष्मणगढ़ शहर के पुराने बस स्टैंड पर शुक्रवार शाम राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) ने रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में रोजेदार शामिल हुए और मगरिब की अजान के साथ अपना रोजा खोला।

इस्लामी इतिहास में 17 रमजान का दिन विशेष महत्व रखता है। हिजरी के दूसरे वर्ष इसी दिन पैगंबर मुहम्मद (सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम) के समय बद्र का युद्ध हुआ था। इसे इस्लाम के इतिहास की महत्वपूर्ण घटनाओं में से एक माना जाता है, जिस कारण इस दिन का धार्मिक महत्व खास है।

इसी परंपरा के तहत रमजान के 17वें रोजे के अवसर पर यह इफ्तार पार्टी आयोजित की गई। शाम को मगरिब की अजान के साथ रोजा इफ्तार किया गया। इसके बाद मगरिब की नमाज अदा कर देश में अमन-चैन, भाईचारे और खुशहाली की दुआ मांगी गई।

इस अवसर पर आरएलपी जिला प्रभारी विकास पचार, लक्ष्मणगढ़ प्रभारी देवीलाल भूरिया, शाहरुख चौहान, शाहिद कुरैशी, बंटी ढाका, नदीम भाटी, रामदेव सिंह, अजहरुद्दीन बहलीम और सोहिल लीलगर सहित बड़ी संख्या में रोजेदार मौजूद रहे।

Related Articles