[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीकर पुलिस ने नेछवा थाना इलाके के गनेडी में ज्वेलर्स लूट मामले का किया खुलासा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नेछवाराजस्थानराज्यसीकर

सीकर पुलिस ने नेछवा थाना इलाके के गनेडी में ज्वेलर्स लूट मामले का किया खुलासा

सीकर पुलिस ने नेछवा थाना इलाके के गनेडी में ज्वेलर्स लूट मामले का किया खुलासा

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत

नेछवा : सीकर जिले के नेछवा थाना इलाके के गनेड़ी गांव में 13 फरवरी को ज्वेलर्स से हुई लूट के मामले में सीकर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस वारदात को लेकर राजस्थान विधानसभा में भी मुद्दा उठा था और विपक्ष ने सरकार व पुलिस प्रशासन को घेरा था। सीकर एसपी प्रवीण नायक नुनावत ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि गनेड़ी गांव में ज्वेलर्स पंकज सोनी के साथ हुई लूट की घटना में शामिल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों में विनोद चौहान, सुशील बावरी, मुकेश बावरी और रेकी करने वाला हुकमाराम बावरी शामिल हैं।

पुलिस ने करीब 500 सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद आरोपियों का सुराग लगाया और नागौर जिले से उन्हें गिरफ्तार किया। आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस टीम ने करीब 2 हजार किलोमीटर तक पीछा किया। पुलिस जांच में सामने आया कि इस पूरे घटनाक्रम का मास्टरमाइंड मुकेश बावरी है। उसके खिलाफ मंदसौर सहित राजस्थान के सीकर, नागौर और जोधपुर में पहले से कई मामले दर्ज हैं। वहीं आरोपी विनोद चौहान, सुशील बावरी और रेकी करने वाले हुकमाराम बावरी पर भी पूर्व में विभिन्न प्रकरण दर्ज हैं। पुलिस फिलहाल आरोपियों से पूछताछ कर रही है और लूटी गई रकम व जेवरात की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं। इस कार्रवाई में नेछवा थाने के हेड कांस्टेबल मोहम्मद सलीम और डीएसटी टीम के कांस्टेबल अशोक कुमार की विशेष भूमिका रही।

Related Articles