[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बाडलवास राजकीय स्कूल में कक्ष, बरामदे का लोकार्पण:भामाशाहों ने करवाया निर्माण, मिलेगी बेहतर सुविधाएं


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

बाडलवास राजकीय स्कूल में कक्ष, बरामदे का लोकार्पण:भामाशाहों ने करवाया निर्माण, मिलेगी बेहतर सुविधाएं

बाडलवास राजकीय स्कूल में कक्ष, बरामदे का लोकार्पण:भामाशाहों ने करवाया निर्माण, मिलेगी बेहतर सुविधाएं

खेतड़ी : खेतड़ी उपखंड के बाड़लवास गांव स्थित शहीद नरेश कुमार राजकीय स्कूल में शुक्रवार को एक क्लासरूम और बरामदे का लोकार्पण किया गया। यह निर्माण कार्य भामाशाहों के सहयोग से हुआ है।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भामाशाह सुरेश कुमार थे, जबकि अध्यक्षता मुकेश कुमार ने की। एडवोकेट हरेश पंवार ने बताया कि भामाशाह सुरेश कुमार, मुकेश कुमार और अशोक कुमार ने स्वर्गीय परमेश्वरी देवी व स्वर्गीय मंगतुराम नारवाल की स्मृति में इस क्लासरूम और बरामदे का निर्माण करवाया है।

एडवोकेट पंवार ने कहा कि यह गांव के बच्चों को बेहतर शिक्षा दिलाने और स्कूल के विकास में सहायक होगा।स्कूलों में शिक्षा का स्तर सुधारने के लिए ऐसे भामाशाहों का सम्मान आवश्यक है और प्रत्येक व्यक्ति को समाज के विकास में अपनी भागीदारी निभानी चाहिए।

इस अवसर पर सत्यनारायण धानियां, दर्शन सिंह, राजकुमार, डॉ. हुकूम सिंह, डॉ. मनीष, डॉ. टीनू, मीनू, कस्टम इंस्पेक्टर विकास, इंजीनियर शौतम सिंह, डॉ. रिया सिंह, दलिप पंवार, दिनेश, सोनिया सहित अनेक ग्रामीण और लोग उपस्थित रहे।

Related Articles