[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

ASI के बेटे संजय कुमार की UPSC में 502वीं रैंक:3 दिन पहले यूथ अफेयर्स मिनिस्ट्री में असिस्टेंट डायरेक्टर के पद पर किया था ज्वॉइन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

ASI के बेटे संजय कुमार की UPSC में 502वीं रैंक:3 दिन पहले यूथ अफेयर्स मिनिस्ट्री में असिस्टेंट डायरेक्टर के पद पर किया था ज्वॉइन

ASI के बेटे संजय कुमार की UPSC में 502वीं रैंक:3 दिन पहले यूथ अफेयर्स मिनिस्ट्री में असिस्टेंट डायरेक्टर के पद पर किया था ज्वॉइन

सीकर : एएसआई पोकरमल के बेटे संजय कुमार ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) परीक्षा में 502वीं रैंक हासिल कर सीकर जिले का नाम रोशन किया है। खास बात यह है कि संजय ने तीन दिन पहले ही युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय (यूथ अफेयर्स मिनिस्ट्री) में असिस्टेंट डायरेक्टर के पद पर जॉइन किया था। अब यूपीएससी में सफलता मिलने से परिवार और क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

502वीं रैंक हासिल करने वाले संजय सीकर जिले की श्रीमाधोपुर तहसील क्षेत्र में रलावता गांव के रहने वाले हैं। संजय के पिता पोकरमल दांतारामगढ़ पुलिस थाने में असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत हैं। संजय की माता सजना देवी गृहिणी हैं।

संजय कुमार पहले सांख्यिकी विभाग में भी दे चुके सेवाएं

संजय कुमार ने 3 दिन पहले युवा-खेल मामलात मंत्रालय में असिस्टेंट डायरेक्टर के पद पर ज्वॉइन किया था। हुबली, कर्नाटक में सांख्यिकी विभाग के ईपीएफओ में अकाउंट्स ऑफिसर के पद पर मई 2025 में चयन होने के बाद नौकरी ज्वॉइन की। संजय कुमार ओबीसी कैटेगरी से आते हैं।

संजय अभी अविवाहित हैं और सरकारी जॉब करते हुए कर्नाटक में ही रहकर सिविल सर्विसेज की तैयारी कर रहे थे। वहीं से उन्होंने यूपीएससी की एग्जाम दी थी। करीब 6 महीने अकाउंट्स ऑफिसर के पद पर रहे, इसके बाद हाल ही तीन दिन पहले असिस्टेंट डायरेक्टर के पद पर ज्वॉइन किया है।

दांतारामगढ़ डीएसपी ने ASI पिता को दी बधाई

संजय का सलेक्शन होने के बाद पिता पोकरमल ने कहा कि संजय ने पूरी लगने से देश की सबसे बड़ी एग्जाम क्वालिफाई की है। संजय की इस उपलब्धि पर दांतारामगढ़ डीएसपी कैलाश कंवर ने भी ASI पोकरमल को बधाई दी।

Related Articles