[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

108 कुंडीय श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का शानदार आगाज 8 मार्च से, सैकड़ो महिलाओं द्वारा निकाली जाएगी ऐतिहासिक कलश यात्रा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
उदयपुरवाटीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

108 कुंडीय श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का शानदार आगाज 8 मार्च से, सैकड़ो महिलाओं द्वारा निकाली जाएगी ऐतिहासिक कलश यात्रा

राणासर के निर्झरा धाम आश्रम पर होगा कार्यक्रम का आयोजन, प्रधान कुंड पर किरोड़ी मल मोदी एवं छगनलाल मोदी होंगे विराजमान

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : किशोर कुमार

उदयपुरवाटी : नीमकाथाना के नजदीक राणासर के पास स्थित निर्झरा धाम आश्रम पर 8 मार्च से 108 कुंडीय श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का शानदार आगाज शुरू होगा l 108 कुंडीय श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है l यज्ञ प्रेमी मदनलाल भावरिया एवं बजरंग लाल पटेल ने जानकारी देते हुए बताया कि 8 मार्च को सराय से निर्झरा धाम आश्रम तक सैकड़ो महिलाओं द्वारा एक एतिहासिक विशाल कलश यात्रा निकाली जाएगी l

पटेल एवं भावरिया ने जानकारी देते हुए बताया कि यज्ञ स्थल पर प्रधान कुंड पर नीमकाथाना के समाजसेवी किरोड़ी मल मोदी व छगनलाल मोदी विराजमान होंगे साथ ही साथ अन्य लोग भी जोड़ो के साथ यज्ञ स्थल पर आहुतियां देंगे l बजरंग लाल पटेल के अनुसार यज्ञ जन-जन के सहयोग से सफल होगा लेकिन यज्ञ के व्यवस्था प्रभारी नीमकाथाना के मोदी परिवार रहेंगा l

राणासर सरपंच प्रतिनिधि राजकुमार जाखड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि 8 मार्च से प्रारंभ होने वाले 108 कुंडीय श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ को लेकर गांव गांव व ढाणी ढाणी में लोगों को निमंत्रण पत्र दिया जा रहा है l समाजसेवी महेंद्र तेतरवाल एवं युवा समाजसेवी राहुल बड़सरा भी यज्ञ की तैयारियों को लेकर गांव गांव व ढाणी ढाणी में पीले चावल बांटकर लोगों को न्योता दे रहे हैं l

Related Articles