[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

होली का पर्व धूमधाम से मनाया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

होली का पर्व धूमधाम से मनाया

होली का पर्व धूमधाम से मनाया

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : अनिल शर्मा 

शिमला : सोमवार 2 मार्च को ग्राम शिमला होली चौक में होली का पर्व धूमधाम से मनाया। ग्राम शिमला जब से बसा है तभी से होली चौक में ही एक होली मनाई जाती है यहां पर पूरा गांव इकट्ठा होता है। तथा एक दूसरे को होली की बधाइयां देते हैं। ग्राम के कार्यकर्ता होली दहन के अवसर पर धमाल गाकर नृत्य करते हैं तथा बहुत ही शांत वातावरण में होली धूमधाम से मनाई जाती है। प्रातः से ही महिलाएं नए-नए परिधान धारण कर गीत गाती हुई होली चौक पहुंची जहां पर होली की पूजा अर्चना की। ढाल बड़कुले चढ़ाए गए।घरों में मीठा पकवान खीर हलवा पुरी व अन्य कई प्रकार के व्यंजन बनाए गए। साय 7: 15 बजे शुभ मुहूर्त में होली का दहन किया गया। पंडित दामोदर मिश्र ने होली की पूजा अर्चना करवाई।

इस अवसर पर सरपंच प्रतिनिधि शीशराम निनानीया ग्राम विकास समिति के समस्त सदस्य पंडित पवन कौशिक राजकुमार गुरुजी भाजपा खेतड़ी नगर मंडल अध्यक्ष बनवारी लाल, कंवर सिंह गुरुजी, नरेश यादव कप्तान साहब, विपिन विक्रम, भोलाराम पूर्व सरपंच जय सिंह प्रधान, फूलचंद सूबेदार, अशोक कुमार, सुभाष, बाबूलाल, श्योचंद, सत्यपाल, धर्मपाल जीटर, कृष्ण कुमार, बजरंग लाल, पूर्व सरपंच धर्मेंद्र यादव, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष कर्ण सिंह, मनजीत लाठर, बाबूलाल सहित ग्राम के सैकड़ों पुरुष, महिलाएं, बच्चे मौजूद थे, इस अवसर पर सभी लोगों ने एक दूसरे से मिलकर होली की बधाइयां और शुभकामनाएं दी।

इसी प्रकार ग्राम दुधवा ठाठ वाडी, गौरीर, रवा, टीबा बसई, मेंहाडा, धोसी, मांदरी, दलोता आदि में भी होली धूमधाम से मनाये जाने का समाचार मिला है।

Related Articles