बुगाला में जर्जर सड़क से ग्रामीण परेशान:बोले- छऊ-बुगाला रोड का निरीक्षण कर नवीनीकरण किया जाए
बुगाला में जर्जर सड़क से ग्रामीण परेशान:बोले- छऊ-बुगाला रोड का निरीक्षण कर नवीनीकरण किया जाए
कोलसिया : बुगाला गांव में 19 मार्च को प्रस्तावित म्यूजियम के लोकार्पण समारोह से पहले ग्रामीणों ने छऊ-बुगाला सड़क के नवीनीकरण की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि यह सड़क लंबे समय से जर्जर हालत में है, जिससे स्थानीय लोगों और बाहर से आने वाले आगंतुकों को परेशानी हो रही है।
कैप्टन महेश बुगालिया और नन्दकिशोर स्वामी सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि सड़क पर जगह-जगह गड्ढे हैं, डामर उखड़ चुकी है और धूल भरी सतह है, जिससे वाहन चालकों को जोखिम का सामना करना पड़ता है। बरसात के मौसम में स्थिति और भी बदतर हो जाती है।
गांव में म्यूजियम के लोकार्पण समारोह के लिए बड़ी संख्या में अतिथि और श्रद्धालु पहुंचेंगे। ग्रामीणों का मानना है कि सड़क की खराब हालत गांव की छवि को प्रभावित कर सकती है। ग्रामीणों ने विधायक विक्रम सिंह जाखल, प्रशासन और सार्वजनिक निर्माण विभाग (PWD) से समारोह से पहले सड़क का त्वरित निरीक्षण कर मरम्मत और डामरीकरण कार्य कराने की मांग की है। उनका कहना है कि सड़क की मरम्मत से न केवल आयोजन सफल होगा, बल्कि भविष्य में भी आवागमन सुगम हो सकेगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2051046


