बबाई कस्बे में देर रात 1:30 बजे होलिका दहन:पुलिस प्रशासन रहा मुस्तैद, गणगौर पर्व की शुरुआत
बबाई कस्बे में देर रात 1:30 बजे होलिका दहन:पुलिस प्रशासन रहा मुस्तैद, गणगौर पर्व की शुरुआत
बबाई : बबाई कस्बे में सोमवार देर रात करीब 1:30 बजे होलिका दहन किया गया। इस दौरान कस्बेवासियों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों का पालन किया। परंपरानुसार, होलिका दहन के बाद भक्त प्रहलाद की जय-जयकार करते हुए उन्हें जलती होलिका से निकाला गया और कस्बे के जलाशयों में विसर्जित किया गया। ग्रामीणों ने जलती हुई होलिका में गेहूँ की बालियां सेंकी और होली की अग्नि का कुछ अंश अपने घरों को लेकर गए।
इसके पश्चात, कस्बे की नवविवाहिताओं ने होलिका को धोक लगाई। उन्होंने शीतला माता को सींचकर मंगल गीत गाए, जिसके साथ ही गणगौर पर्व की शुरुआत हुई। होलिका दहन के अवसर पर पुलिस प्रशासन भी मुस्तैद रहा। पुलिस थाने का जाब्ता पीसीआर वैन के साथ गश्त कर रहा था, जिससे सुरक्षा व्यवस्था बनी रही।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2050134


