मण्डावा विधानसभा क्षेत्र को मुख्यमंत्री की सौगात
मण्डावा विधानसभा क्षेत्र को मुख्यमंत्री की सौगात
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : अंसार मुज्तर
मंडावा : भजनलाल शर्मा ने मण्डावा विधानसभा क्षेत्र को विकास कार्यों की सौगात दी है। पूर्व सांसद नरेन्द्र कुमार की अनुशंसा पर रामपुरा से डाबड़ी धीर सिंह तक 10 किलोमीटर सड़क के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण के लिए 7 करोड़ 50 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं।
इसके साथ ही ग्राम शेखसर में पशु चिकित्सा उपकेंद्र को पशु चिकित्सालय में क्रमोन्नत करने की घोषणा भी की गई है। पूर्व सांसद नरेन्द्र कुमार ने क्षेत्रवासियों की ओर से मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, उपमुख्यमंत्री एवं सार्वजनिक निर्माण विभाग मंत्री दिया कुमारी तथा पशुपालन, डेयरी एवं गोपालन मंत्री जोराराम कुमावत का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष महावीर ढाका, जिला कार्यालय सह मंत्री महेन्द्र धायल, राजेन्द्र ठेकेदार, संजय मील, पं.सं. सदस्य राहुल कुमावत, राजकुमार धूवां, मण्डल अध्यक्ष विकास ईश्वरवाल, जगमेन्द्र धायल, मोहनलाल सैनी, पवन धौलपूरिया, मुकेश दूत, अजय कुमार, इन्द्राज ढाका, सरपंच बृजेश सेंवदा, सतीश पूनिया, महेश पूनिया, अभिमन्यु कस्वां, मुकेश झाझड़िया, यशवर्धन सिंह महनसर, सुरेश सैन दूराना, अमित डूडी सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर पूर्व सांसद नरेन्द्र कुमार एवं भाजपा जिलाध्यक्ष हर्षिनी कुल्हरी का आभार जताया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2047328


