[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नंगली सलेदीसिंह में तीन साल से सड़क पर भरा गंदा पानी, निकासी की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

नंगली सलेदीसिंह में तीन साल से सड़क पर भरा गंदा पानी, निकासी की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन

नंगली सलेदीसिंह में तीन साल से सड़क पर भरा गंदा पानी, निकासी की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : विजेन्द्र शर्मा

खेतड़ी : खेतड़ी उपखंड के नंगली सलेदीसिंह गांव के वार्ड नंबर 3 में ग्रामीण तीन साल से सड़क पर गंदा पानी जमा होने से परेशान हैं। शनिवार को ग्रामीणों ने इस समस्या के समाधान की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया और ग्राम पंचायत के प्रति नाराजगी व्यक्त की। यह मुख्य सड़क गांव को खेतड़ी से जोड़ती है।

ग्रामीण दाताराम तून्दवाल और वेदप्रकाश तून्दवाल ने बताया कि करीब 100 मीटर तक सड़क पर गंदा पानी भरा रहता है। यह मार्ग स्कूली विद्यार्थियों, आमजन, किसानों और राहगीरों द्वारा प्रतिदिन उपयोग किया जाता है।

कोई वैकल्पिक रास्ता न होने के कारण पैदल चलने वालों और मोटरसाइकिल चालकों को इसी गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ता है, जिससे उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। कई बार वाहनों के फिसलने का खतरा भी बना रहता है।

सोखता कुआं भी ओवरफ्लो

ग्रामीणों ने बताया कि सड़क के पास बना सोखता कुआं ओवरफ्लो हो जाता है, जिससे गंदा पानी सड़क पर फैलकर लंबे समय तक जमा रहता है। गर्मी का मौसम शुरू होने के साथ ही लगातार पानी भरा रहने से मच्छरों का प्रकोप बढ़ने की आशंका है। इससे डेंगू, मलेरिया और अन्य मौसमी बीमारियों का खतरा मंडरा रहा है।

नंगली सलेदीसिंह गांव के वार्ड नंबर 3 में ग्रामीण तीन साल से सड़क पर गंदा पानी जमा होने से परेशान हैं।

इन ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

ग्रामीणों ने प्रशासन से शीघ्र पानी की निकासी की पुख्ता व्यवस्था करने, नालियों का निर्माण करवाने और स्थायी समाधान सुनिश्चित करने की मांग की है। प्रदर्शन में जेपी शेखावत, जगदेव सिंह, अमन तून्दवाल, खुर्शीद अली, भरत सिंह, रणवीर गुर्जर, सचिन छावड़ी, लाला गुर्जर, उमेद अली, जमालुद्दीन भाटी, युवराज गुर्जर, लाल खान, कृष्ण कुमार, प्रताप बटार और संतोष देवी सहित कई अन्य ग्रामीण शामिल हुए।

Related Articles