बुहाना में अखिल भारतीय किसान सभा की बैठक: दिल्ली महा रैली की तैयारियां तेज, 20 नए सदस्य बने
बुहाना में अखिल भारतीय किसान सभा की बैठक: दिल्ली महा रैली की तैयारियां तेज, 20 नए सदस्य बने
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मधु दहिया
बुहाना : अखिल भारतीय किसान सभा बुहाना तहसील कमेटी की मासिक बैठक पंचायत समिति परिसर में राजस्थान पेंशनर समाज भवन में सुबह 12 बजे पुर्व सरपंच मालाराम की अध्यक्षता में शुरू हुई। सर्व प्रथम शहीद चन्द्रशेखर आज़ाद की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। बुहाना तहसील कमेटी के संरक्षक मास्टर जगमाल सिंह यादव, बीईओ जयसिंह यादव, ग्राम सेवक मदन सिंह यादव पुहानिया ने किसान सभा की गांव गांव में कमेटी बनाने पर जोर दिया।
जिला पार्टी सचिव राजेश बिजारणियां ने आने वाले 24 मार्च को दिल्ली में आयोजित महा रैली में ज्यादा से ज्यादा लोगों को पहुंचने का आह्वान किया ओर पार्टी के सदस्य बनाने पर ध्यान केंद्रित करते हुए 20 सदस्य भी बनाया गया। प्रभारी जिला उपाध्यक्ष बजरंग लाल बराला ने मोदी सरकार द्वारा किया गया मुक्त व्यापार समझौता के बारे में किसानों को बर्बाद करने वाली डील के बारे में विस्तार से बताया । बैठक में आठ सूत्री मांगों का सर्व सम्मति से प्रस्ताव लेकर महामहिम राष्ट्रपति के नाम से उपखण्ड कार्यालय के प्रशासनिक अधिकारी कर्मवीर सिंह को ज्ञापन सौंपा गया।
ज्ञापन देने वालों में तहसील सचिव चन्द्रभान सिंह यादव, तहसील अध्यक्ष रणधीर सिंह ओला की अगुआई में राजेन्द्र सिंह जांगिड़, ताराचंद तानाण, रामकुमार ढाढोत, गोपीचंद पुहानिया, मुख्तयार सिंह भैसावता, महेंद्र सिंह यादव, रवि सांतडिया, माईलाल मास्टर, जयसिंह भास्कर, सोमवीर बिशनपुरा, हनुमान यादव, कलाकरी आदि शामिल रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2046238

