त्यौन्दा में ग्यारस पर श्रद्धालुओं की भीड़:हारे का सहारा, बाबा श्याम हमारा के जयकारे लगे
त्यौन्दा में ग्यारस पर श्रद्धालुओं की भीड़:हारे का सहारा, बाबा श्याम हमारा के जयकारे लगे
खेतड़ी : खेतड़ी उपखंड के ग्राम त्यौन्दा स्थित श्री खाटू श्याम बाबा मंदिर में ग्यारस के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही सैकड़ों भक्त बाबा के दरबार में दर्शन और माथा टेकने के लिए पहुंचने लगे। श्रद्धालु अपने हाथों में बाबा का निशान लेकर पैदल यात्रा करते हुए मंदिर पहुंचे। उन्होंने बाबा के चरणों में अपनी मनोकामनाएं अर्पित कीं। इस दौरान मंदिर परिसर “हारे का सहारा, बाबा श्याम हमारा” के जयकारों से गूंज उठा।
श्री श्याम समिति द्वारा इस अवसर पर एक भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की। समिति सदस्यों ने बताया कि प्रत्येक वर्ष ग्यारस पर यहां बाबा का मेला लगता है, जिसमें आसपास के गांवों के साथ-साथ दूर-दराज के क्षेत्रों से भी भक्त हाजिरी लगाने आते हैं। पूरे दिन गांव में भक्तिमय माहौल बना रहा। श्रद्धालुओं ने बाबा श्याम से सुख-शांति और समृद्धि की कामना की।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2046109


