राजकीय मेडिकल कॉलेज, झुंझुनूं के प्राचार्य के खिलाफ चिकित्सकों का विरोध 12वें दिन भी जारी
काली पट्टी बांधकर 400 डॉक्टर जता रहे विरोध, 175 संस्थानों के चिकित्सक एकजुट
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : चंद्रकांत बंका
झुंझुनूं : राजकीय मेडिकल कॉलेज, झुंझुनूं के प्राचार्य डॉ. राकेश साबू के कथित तानाशाही एवं बर्बर रवैये के विरोध में जिलेभर के चिकित्सकों का प्रदर्शन लगातार 12वें दिन भी जारी रहा। अरिसदा (ARISDA) के बैनर तले करीब 175 संस्थानों के 400 चिकित्सक काली पट्टी बांधकर विरोध जता रहे हैं।
अरिसदा अध्यक्ष डॉ. एस.ए. जब्बार ने बताया कि प्राचार्य द्वारा पिछले छह माह में छह सेवारत चिकित्सकों को कथित रूप से नियमों के विरुद्ध एवं अधिकार क्षेत्र से परे जाकर बर्खास्त किया गया है, जिससे चिकित्सक वर्ग आहत है। उन्होंने कहा कि डॉक्टर लगातार मरीजों को सेवाएं देते हुए शांतिपूर्ण तरीके से विरोध दर्ज करा रहे हैं।
अरिसदा उपाध्यक्ष डॉ. सिद्धार्थ शर्मा ने कहा कि बिना नियमानुसार कार्रवाई किए पदनामित चिकित्सकों को हटाए जाने से निःशुल्क शिक्षण कार्य कर रहे डॉक्टर स्वयं को अपमानित महसूस कर रहे हैं।
महासचिव डॉ. राजेन्द्र ढाका ने बताया कि मरीजों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसलिए फिलहाल कार्य बहिष्कार स्थगित रखा गया है। हालांकि, यदि मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो मजबूरन कार्य बहिष्कार का रास्ता अपनाया जा सकता है।
इस दौरान पदनामित चिकित्सकों ने अतिरिक्त प्रधानाचार्य को अपने इस्तीफों की प्रतियां भी सौंपीं। अरिसदा पदाधिकारियों का कहना है कि जिलेभर के चिकित्सक एकजुट होकर काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। चिकित्सकों ने प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर न्यायपूर्ण समाधान की मांग की है।
प्रदर्शन में डॉ. एस.ए. जब्बार, डॉ. राजेन्द्र ढाका, डॉ. सिद्धार्थ शर्मा, डॉ. श्रीराम दुलड़, डॉ. सुमन भालोठिया, डॉ. शीशराम गोठवाल, डॉ. पुष्पा रावत, डॉ. राजेन्द्र पायल, डॉ. जगदेव सिंह, डॉ. राजेन्द्र गजराज, डॉ. मधु तंवर, डॉ. आकांक्षा, डॉ. मनीषा चौधरी, डॉ. श्वेता, डॉ. संजय ऐचरा, डॉ. दीपक देवठिया, डॉ. सपना झाझड़ियां, डॉ. राहुल सोनी, डॉ. गौरव बूरी, डॉ. ईकराज अहमद, डॉ. दुष्यंत बसेरा, डॉ. प्रियंका कस्वा, डॉ. सुरेश मील, डॉ. नेमीचंद, डॉ. संदीप नेमीवाल, डॉ. प्रमोद तेतरवाल, डॉ. प्यारेलाल भालोठिया, डॉ. अरविंद जाखड़, डॉ. सारिका मोदी, डॉ. नवीन, डॉ. कपूर थालौर, डॉ. पूनम चौधरी सहित अनेक चिकित्सक मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2045322

