[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

लक्ष्मणगढ़ में ‘धमाल ए शेखावाटी-5’ में उमड़ा जनसैलाब:लोकगीत, चंग, मेहरी नृत्य और फाग की प्रस्तुतियों ने मोहा मन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यलक्ष्मणगढ़सीकर

लक्ष्मणगढ़ में ‘धमाल ए शेखावाटी-5’ में उमड़ा जनसैलाब:लोकगीत, चंग, मेहरी नृत्य और फाग की प्रस्तुतियों ने मोहा मन

लक्ष्मणगढ़ में 'धमाल ए शेखावाटी-5' में उमड़ा जनसैलाब:लोकगीत, चंग, मेहरी नृत्य और फाग की प्रस्तुतियों ने मोहा मन

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : अशोक सिंह शेखावत

लक्ष्मणगढ़ : लक्ष्मणगढ़ में बुधवार रात ‘धमाल ए शेखावाटी-5’ का आयोजन किया गया। कबूतरिया कुआं के पास आयोजित इस कार्यक्रम में फाल्गुन माह की मस्ती और शेखावाटी की समृद्ध लोक संस्कृति का भव्य प्रदर्शन हुआ। रात 8:30 बजे शुरू हुए इस आयोजन में शहर और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और देर रात तक रंगारंग प्रस्तुतियों का आनंद लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत बगड़िया स्कूल के नन्हे कलाकारों ने की। स्थानीय लोक कलाकारों ने आर्केस्ट्रा की धुनों पर फाग गीतों की शानदार प्रस्तुतियां दीं। चंग की थाप के साथ बांसुरी की मधुर धुन पर प्रस्तुत राजस्थानी पारंपरिक लोकगीतों ने पूरे माहौल को फाल्गुनी रंग में रंग दिया। लोक गायक सवाई सिंह चौहान, मनोज पांडे, विनय तमोली और मनीष सैनी सहित स्थानीय कलाकारों ने एक से बढ़कर एक लोकगीत प्रस्तुत किए। उनकी ऊर्जावान प्रस्तुतियों पर दर्शक झूम उठे। कार्यक्रम में मेहरी नृत्य विशेष आकर्षण का केंद्र रहा।

इस दौरान भाजपा नेता दिनेश जोशी, शहर मंडल अध्यक्ष ललित पंवार, शिक्षाविद पवन गोयनका और विष्णु शर्मा सहित अन्य अतिथियों का स्वागत किया गया। उन्हें साफा, मोती माला पहनाकर और दुपट्टा ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।

आयोजकों ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य शेखावाटी की लोक संस्कृति को संरक्षित करना और नई पीढ़ी को अपनी परंपराओं से जोड़ना है।

Related Articles