शिलान्यास के एक महीने बाद भी सड़क निर्माण कार्य अधूरा:स्टेट हाईवे-113 से अरनिया-महरोली तक रोड की हालत खराब, रींगस के लक्खी मेले में आने वाले श्रद्धालु हो रहे परेशान
शिलान्यास के एक महीने बाद भी सड़क निर्माण कार्य अधूरा:स्टेट हाईवे-113 से अरनिया-महरोली तक रोड की हालत खराब, रींगस के लक्खी मेले में आने वाले श्रद्धालु हो रहे परेशान
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत
रींगस : रींगस में एसएच-113 से अरनिया वाया महरोली तक बनने वाली सड़क का निर्माण कार्य शिलान्यास के एक महीने बाद भी शुरू नहीं हो पाया है। नगरीय विकास एवं आवासन मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने एक महीने पहले इस सड़क का शिलान्यास किया था। निर्माण कार्य शुरू न होने से बाबा श्याम के वार्षिक फाल्गुनी लक्खी मेले में आने वाले श्रद्धालुओं सहित क्षेत्र के आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
आंदोलन की दी चेतावनी
इस संबंध में जनसेवक शंकर सिंह फौजी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को ज्ञापन भेजा है। उन्होंने जल्द सड़क निर्माण कार्य शुरू करवाने की मांग की है। फौजी ने चेतावनी दी है कि अगर निर्माण कार्य जल्द शुरू नहीं हुआ, तो क्षेत्र के लोगों के साथ मिलकर बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा।
खराब सड़क की वजह से लोगों में गुस्सा
ज्ञापन में बताया गया कि 23 जनवरी को मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने समारोहपूर्वक सड़क का शिलान्यास कर जल्द निर्माण कार्य पूरा करने का आश्वासन दिया था। हालांकि, एक महीने बीत जाने के बाद भी काम शुरू नहीं हुआ है। इस सड़क की हालत इतनी दयनीय है कि गाड़ियों का चलना तो दूर, लोगों की पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। सड़क पर हजारों गड्ढे बन गए हैं और कंकड़-पत्थर के कारण लोगों को चलने में भारी दिक्कत हो रही है।
लक्खी मेले में आन वाले श्रद्धालुओं को परेशानी
वर्तमान में बाबा श्याम का वार्षिक लक्खी मेला चल रहा है। इस रास्ते से दिल्ली, हरियाणा, अलवर, कोटपूतली, बहरोड़, बानसूर, गुरुग्राम आदि क्षेत्रों से हजारों की संख्या में पदयात्री आ रहे हैं। लंबी यात्रा के दौरान उनके पैरों में छाले पड़ गए हैं, जिससे अरनिया और महरोली जैसे जगहों से गुजरना उनके लिए और भी कठिन हो गया है।
गड्ढों के कारण श्रद्धालुओं सहित क्षेत्र के लोगों की गाड़ियां भी क्षतिग्रस्त हो रही हैं और सड़क दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। लगातार 24 घंटे धूल उड़ने से आमजन श्वास संबंधी बीमारियों का शिकार हो रहे हैं। अगर सड़क निर्माण कार्य जल्द शुरू नहीं हुआ, तो आंदोलन का सहारा लेना पड़ेगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2045203


