विशेष जागरुकता शिविर गुरुवार व शुक्रवार को
विशेष जागरुकता शिविर गुरुवार व शुक्रवार को
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : डॉ भीमराव अंबेडकर राजस्थान दलित आदिवासी उद्यम प्रोत्साहन योजना में जागरुकता के लिए गुरुवार, 26 फरवरी को तारानगर उपखंड मुख्यालय पर रैगर बस्ती वार्ड नंबर 21 स्थित वर्षा गेस्ट हाउस तथा शुक्रवार, 27 फरवरी को राजगढ़ उपखंड मुख्यालय पर रैगरान मोहल्ला गंगा माता मंदिर धर्मशाला में विशेष जागरुकता शिविर आयोजित किया जाएगा। उद्योग महाप्रबंधक उजाला ने बताया कि राजस्थान के अनुसूचित जाति/जनजाति वर्ग के उद्यमी युवकों/युवतियों को आसान शर्तों एवं कम लागत पर ऋण प्रदान करने के लिये डॉ भीमराव अम्बेडकर राजस्थान दलित आदिवासी उद्यम योजना प्रारंभ की गई है। उन्होंने बताया कि शिविर सवेरे 11 बजे से प्रारंभ होंगे तथा शिविर में योजना के संबंध में विस्तृत जानकारी दी जाएगी। इसी के साथ औद्योगिक क्षेत्र में कार्यरत श्रमिकों हेतु विश्वकर्मा युवा उद्यमी प्रोत्साहन योजना, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, ऑडीओपी पॉलिसी एवं एमएसएमई पॉलिसी की जानकारी दी जाएगी। उन्होंने इच्छुक व्यक्त्तियों से शिविर में उपस्थित होने की अपील की है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2044421

