पंचायतीराज चुनाव–2026: लक्ष्मणगढ़ में मतदाता सूची का प्रकाशन, 22 मार्च तक आमंत्रित होंगी आपत्तियां
पंचायतीराज चुनाव–2026: लक्ष्मणगढ़ में मतदाता सूची का प्रकाशन, 22 मार्च तक आमंत्रित होंगी आपत्तियां
लक्ष्मणगढ़ : लक्ष्मणगढ़ उपखंड कार्यालय में बुधवार को राजनैतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों की बैठक एसडीएम मोहरसिंह मीणा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में पंचायतीराज चुनाव 2026 को लेकर वोटर लिस्ट का प्रकाशन किया गया। उपखंड अधिकारी मोहरसिंह मीणा ने बताया कि बलारां ओर लक्ष्मणगढ़ पंचायत समिति क्षेत्र की जारी फाइनल वोटर लिस्ट में कुल 158583 मतदाताओं का नाम सूची में शामिल हैं। मीणा ने बताया कि बलारां पंचायत समिति क्षेत्र के कुल 20 ग्राम पंचायत में 68762 ओर लक्ष्मणगढ़ पंचायत समिति क्षेत्र के 25 ग्राम पंचायत में 89821 वोटर मतदाता सूची में शामिल हैं।
बैठक के दौरान उपखंड अधिकारी मोहरसिंह मीणा ने उपस्थित प्रतिनिधियों को बताया कि लक्ष्मणगढ़ निकाय चुनाव को लेकर लक्ष्मणगढ़ के चुनाव के संबंध में मतदाता सूचियां की तैयारी से अवगत करवाया गया जिसकी आपत्ति आमंत्रित 22 मार्च को की जाएगी। उपखंड कार्यालय में बैठक के दौरान राजनैतिक पार्टियों के प्रतिनिधि नवरंग चौधरी, राकेश सिहाग, गोपाल लाटा, पवन कुमार सैनी शामिल थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2044391

