[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

साप्ताहिक समीक्षा बैठक में जिला कलेक्टर ने दिए अधिकारियों को निर्देश


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

साप्ताहिक समीक्षा बैठक में जिला कलेक्टर ने दिए अधिकारियों को निर्देश

साप्ताहिक समीक्षा बैठक में जिला कलेक्टर ने दिए अधिकारियों को निर्देश

झुंझुनूं : जिला कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग की अध्यक्षता में बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में संपर्क पोर्टल पर दर्ज परिवादों की स्थिति एवं निस्तारण की प्रगति के साथ राज्य सरकार की विभिन्न फ्लैगशिप योजनाओं की विभागवार समीक्षा की गई।

जिला कलेक्टर ने जल संरक्षण जन अभियान के संबंध में भी अधिकारियों के साथ चर्चा कर समीक्षा की। उन्होंने आगामी गर्मी के मौसम को देखते हुए पेयजल आपूर्ति की समुचित व्यवस्था के लिए प्रभावी कार्य योजना के संबंध में भी अधिकारियों को निर्देश दिए।

जिला कलेक्टर ने अधिकारियों को विभागीय फ्लैगशिप योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश भी दिए। बैठक में अतिरिक्त जिला कलेक्टर अजय कुमार आर्य, मुख्य कार्यकारी अधिकारी कैलाश चंद्र यादव, एसडीएम कौशल्या बिश्नोई सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles