लक्ष्मणगढ़ के भोजासर बड़ा में कांग्रेस की चौपाल:भाजपा के 2 साल के विकास कार्यों पर उठाए सवाल, मनरेगा का उठाया मुद्दा
लक्ष्मणगढ़ के भोजासर बड़ा में कांग्रेस की चौपाल:भाजपा के 2 साल के विकास कार्यों पर उठाए सवाल, मनरेगा का उठाया मुद्दा
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : अशोक सिंह शेखावत
लक्ष्मणगढ़ : लक्ष्मणगढ़ उपखंड की ग्राम पंचायत भोजासर बड़ा में बुधवार को पाटोदा मंडल कांग्रेस कमेटी ने संगठनात्मक बैठक और चौपाल कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान कांग्रेस के पांच साल और भाजपा के दो साल के विकास कार्यों की तुलना पर ग्रामीणों के बीच चर्चा हुई। कार्यकर्ताओं ने गांव की गलियों से पदयात्रा भी निकाली और मुख्य चौक पर चौपाल लगाकर जनहित के मुद्दों पर विचार-विमर्श किया।
बैठक की अध्यक्षता मंडल कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप शर्मा ने की, जबकि ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राकेश सिहाग मुख्य अतिथि रहे। चौपाल के मुख्य वक्ता सेवादल के पूर्व जिलाध्यक्ष नरेंद्र बाटड़ थे। मंच पर लक्ष्मण सिंह शेखावत, सज्जन वर्मा हापास, हरफुल गोदारा और एडवोकेट सुरेश भास्कर सहित कई नेता मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन महेंद्र ढाका भोजासर और सरपंच संदीप शर्मा ने किया।
विकास कार्यों को लेकर भाजपा को घेरा
चौपाल को संबोधित करते हुए नरेंद्र बाटड़ ने दावा किया कि कांग्रेस सरकार के पांच साल के कार्यकाल में लक्ष्मणगढ़ क्षेत्र में लगभग 1800 करोड़ रुपए के विकास कार्य हुए। उन्होंने बताया कि इसमें 1200 किलोमीटर डामरीकरण सड़कें, 832 करोड़ की पेयजल योजना, सीवरेज व नाला निर्माण, जिला अस्पताल, नेछवा में उप जिला अस्पताल, महाविद्यालय, नेचर पार्क व विभिन्न पंचायतों में पावरहाउस और स्वास्थ्य केंद्र शामिल हैं। बाटड़ ने आरोप लगाया कि भाजपा के दो साल के कार्यकाल में क्षेत्र में कोई उल्लेखनीय विकास कार्य नहीं हुआ।
मनरेगा, महंगाई का उठाया मुद्दा
ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राकेश सिहाग ने मनरेगा और बढ़ती महंगाई का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की नई नीतियों से मजदूर वर्ग प्रभावित हुआ है। सिहाग ने केंद्र सरकार पर मनरेगा बजट में बदलाव करके राज्यों पर अतिरिक्त वित्तीय भार डालने का आरोप लगाया, जिससे ग्रामीण रोजगार पर नकारात्मक असर पड़ने की आशंका व्यक्त की गई।
आंदोलन की दी चेतावनी
प्रदेश कांग्रेस सचिव सज्जन हापास और लक्ष्मण सिंह शेखावत ने चेतावनी दी कि अगर क्षेत्र की अनदेखी जारी रही तो लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस के कार्यकाल में गांव-गांव तक संपर्क सड़कों का जाल बिछाया गया था, जबकि वर्तमान में क्षेत्र को बजट आवंटन में पर्याप्त प्राथमिकता नहीं मिल रही है।
कार्यक्रम में सरपंच महेंद्र ढाका सहित कई पंचायत प्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे। चौपाल में आगामी पंचायत और नगरपालिका चुनावों के लिए रणनीति पर भी चर्चा की गई।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2044321
