जनता का संघर्ष जीता: 5 दिन बाद टोल आंदोलन समाप्त, मांगों पर बनी सहमति
17 गांव टोल मुक्त, 20 किमी दायरे के निजी वाहनों को 250 रुपए में मासिक पास
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : अंसार मुज्तर
धनुरी : टोल मुक्ति को लेकर पिछले पांच दिनों से जारी आंदोलन शुक्रवार को प्रशासन के साथ सहमति बनने के बाद समाप्त हो गया। टोल संघर्ष समिति के संयोजक अरविन्द गढ़वाल ने प्रेस नोट जारी कर आंदोलन समाप्ति की घोषणा की। कॉमरेड महिपाल पूनिया, अरविन्द गढ़वाल और अजीत मेघवाल ने इसे जनता की एकजुटता और शांतिपूर्ण संघर्ष की जीत बताया। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की मजबूती और लगातार धरने के चलते प्रशासन को वार्ता कर समाधान निकालना पड़ा।
प्रशासन के साथ हुई बैठक
संघर्ष समिति के प्रतिनिधियों की बैठक उपखंड अधिकारी, डिप्टी व धनुरी थानाधिकारी की मौजूदगी में आयोजित हुई। बैठक में मंडावा विधायक रीटा चौधरी भी उपस्थित रहीं। चर्चा के बाद कई महत्वपूर्ण मांगों पर सहमति बनी।
इन गांवों को मिली टोल से राहत
बैठक में सोनासर, पीपल का बास, कालेरा का बास, लूणा, अंबेडकर नगर, साहरणों की ढाणी, धनुरी, नयाबास, कायमसर, लादूसर, राहड़ो की ढाणी, बासड़ी, चैनपुरा, शोभा का बास, रामपुरा, फ्रांस का बास और कांट गांव को टोल मुक्त करने का निर्णय लिया गया।इसके अतिरिक्त टोल प्लाजा से 20 किलोमीटर के दायरे में आने वाले गांवों के निजी वाहनों के लिए 250 रुपए प्रतिमाह का पास जारी किया जाएगा। इस पास पर ट्रिप की कोई सीमा नहीं होगी।
बड़ी संख्या में ग्रामीण और कार्यकर्ता रहे मौजूद
आंदोलन और बैठक के दौरान देवकीनंदन बसेरा, महिपाल पूनिया, अरविन्द गढ़वाल, अजीत सिंह, घासीराम पूनिया, राहुल पूनिया, शाहिद चैनपुरा, रोहिताश महला, अनिल कालेर, रमेश राहड़, मंजूर खान, तौफीक खान, शीशराम सरावग, जयपाल महला, न्यूम भाटी, रघुवीर सैनी, कपिल खालिया, विकास महला, नरेश राहड़, राजवीर खीचड़, अलीमुद्दीन, जगमाल, सेलेश कस्वा, राजू फौजी, सोयब खान, अरसद खान, राहुल सिलाएच, लक्की महला, कपिल, अमित, क्यूम, सद्दाम, विकास प्रजापति, सत्येंद्र चाहर, जावेद खान, सुनील, सौरभ जानू सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
संघर्ष समिति ने सभी ग्रामीणों और समर्थकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह जीत क्षेत्र की जनता की एकता, धैर्य और जागरूकता का परिणाम है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2043496


