उदयपुरवाटी में सैनी समाज ने सौंपा ज्ञापन:12 प्रतिशत आरक्षण सहित 11 सूत्रीय मांग, बोले-बोर्ड को मिले वित्तीय स्वीकृति
उदयपुरवाटी में सैनी समाज ने सौंपा ज्ञापन:12 प्रतिशत आरक्षण सहित 11 सूत्रीय मांग, बोले-बोर्ड को मिले वित्तीय स्वीकृति
उदयपुरवाटी : उदयपुरवाटी में सैनी समाज के प्रतिनिधियों ने मंगलवार को मुख्यमंत्री के नाम एक 11 सूत्री ज्ञापन उपखंड अधिकारी (एसडीओ) को सौंपा। इस ज्ञापन में सैनी समाज की विभिन्न जातियों के लिए 12 प्रतिशत अलग से आरक्षण सहित कई प्रमुख मांगें शामिल थीं।
अलग आरक्षण की उठाई मांग
जानकारी के अनुसार, माली, सैनी, कुशवाह, सुमन और भोई समाज से जुड़े प्रतिनिधियों ने ज्ञापन में 12 प्रतिशत पृथक आरक्षण की मांग प्रमुखता से उठाई।
बोर्ड और सेना में रेजिमेंट गठन की मांग
अन्य मांगों में महात्मा ज्योतिबा फुले बोर्ड को देवनारायण बोर्ड की तर्ज पर वित्तीय और प्रशासनिक अधिकार प्रदान करना, फूले बोर्ड में पदाधिकारियों की नियुक्तियां करना, बागवानी विकास बोर्ड का गठन करना और सेना में सैनी रेजीमेंट का गठन करवाना शामिल था।
छात्रवृत्ति और कोचिंग योजना में विस्तार की मांग
इसके अतिरिक्त, सैनी समाज के विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति और कोचिंग योजना का विस्तार करने, समाज के युवाओं को सरकारी नौकरियों में विशेष प्रशिक्षण दिलवाने तथा समाज के आर्थिक और शैक्षिक उत्थान के लिए विशेष पैकेज घोषित करने की भी मांग की गई।
ये रहे मौजूद
ज्ञापन सौंपने वालों में सैनी समाज संस्था के जिलाध्यक्ष रमेश सैनी, कांग्रेसी नेता रामकरण सैनी, संदीप सैनी, एडवोकेट मोतीलाल सैनी, मदनलाल सैनी, सुशील सैनी, योगेंद्र सैनी नांगल, मुकेश सैनी, पूर्व पार्षद श्यामलाल सैनी, रामलाल सैनी, दिनेश मिटावा, रमेश सैनी, रोहिताश गुर्जर, रामधन कटारिया और शैतान टांक सहित कई प्रमुख सदस्य मौजूद थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2043327