[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बबाई थाने में CLG मीटिंग का आयोजन:होली-रमजान पर्व पर शांति व्यवस्था बनाए रखने पर चर्चा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़बबाईराजस्थानराज्य

बबाई थाने में CLG मीटिंग का आयोजन:होली-रमजान पर्व पर शांति व्यवस्था बनाए रखने पर चर्चा

बबाई थाने में CLG मीटिंग का आयोजन:होली-रमजान पर्व पर शांति व्यवस्था बनाए रखने पर चर्चा

बबाई : बबाई थाने में होली और रमजान पर्व को लेकर शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से एक सामुदायिक संपर्क समूह (CLG) बैठक का आयोजन किया गया। थानाधिकारी राजपाल सिंह यादव की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में हिंदू और मुस्लिम समुदाय के प्रतिष्ठित व्यक्तियों सहित थाने के समस्त स्टाफ ने भाग लिया।

बैठक में सभी उपस्थित लोगों ने अपने-अपने सुझाव दिए। थानाधिकारी राजपाल यादव ने बताया कि वर्तमान में खाटू श्याम मेले की पदयात्रा और रमजान का पर्व चल रहा है, और जल्द ही होली, धुलण्डी तथा ईद के त्योहार आने वाले हैं। उन्होंने सभी कस्बेवासियों से आपसी मेलजोल और सहयोग बनाए रखने तथा कस्बे में शांति व्यवस्था सुनिश्चित करने की अपील की।

थानाधिकारी ने यातायात नियमों के पालन पर भी जोर दिया। उन्होंने दुपहिया वाहन चालकों को हेलमेट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करने और चौपहिया वाहन चालकों को सीट बेल्ट लगाने की सलाह दी।

इस बैठक में थानाधिकारी और समस्त पुलिस स्टाफ के अलावा बबाई सरपंच प्रतिनिधि महेंद्र तुंदवाल, डॉ. प्रदीप सुरोलिया, भाजपा जिला मंत्री अजय भार्गव, पंच मनोज सैन, पवन तिवाड़ी, ब्राह्मण समाज बबाई अध्यक्ष संजय मिश्रा, मूलचंद कुमावत, अमित शर्मा, मुकेश सैन, नरेश पंसारी, रामजीलाल कुमावत, सुरेश, इस्लामुद्दीन चोपदार, साहिल कुरैशी, अमान और इस्लाम खंडेलची सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Related Articles