[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

किसानों ने जिला कलेक्ट्रेट के सामने किया विरोध प्रदर्शन:24 सूत्री मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन, समस्याओं के समाधान की मांग


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

किसानों ने जिला कलेक्ट्रेट के सामने किया विरोध प्रदर्शन:24 सूत्री मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन, समस्याओं के समाधान की मांग

किसानों ने जिला कलेक्ट्रेट के सामने किया विरोध प्रदर्शन:24 सूत्री मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन, समस्याओं के समाधान की मांग

चूरू : चूरू में मंगलवार को अखिल भारतीय किसान सभा के बैनर तले किसानों ने अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर जिला कलेक्ट्रेट के सामने विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान किसानों ने मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को 24 सूत्री मांगों का एक ज्ञापन सौंपा।

आपणी योजना के सामने धरना देकर किसानों ने अपनी आवाज बुलंद की। किसान सभा के कार्यकर्ताओं ने बताया कि यह ज्ञापन किसानों और आमजन से जुड़ी कई महत्वपूर्ण समस्याओं के समाधान की मांग करता है।

ज्ञापन में प्रमुख मांगों में वर्ष 2017 के सभी बकाया क्लेम का तत्काल भुगतान, 765 केवी विद्युत लाइनों के लिए अधिग्रहित भूमि का बाजार मूल्य से चार गुना मुआवजा, मनरेगा कानून को पुनः बहाल करना और नए बिजली कानून पर रोक लगाना शामिल है। इसके अतिरिक्त, किसानों से संबंधित अन्य समस्याओं के समाधान की भी मांग की गई।

किसान सभा के कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों का शीघ्र समाधान नहीं किया गया, तो वे 13 मार्च को ‘रेल रोको’ आंदोलन करेंगे। उन्होंने कहा कि इस आंदोलन से उत्पन्न होने वाली किसी भी स्थिति की पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

धरना-प्रदर्शन के दौरान तहसील अध्यक्ष बेगराज मील, तहसील मंत्री शमशेर खान, दीपाराम, जयपाल भामू, जीवनराम, मुकनराम, नारायणराम, रामलाल, सुल्तान और सलीम खान सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद थे। किसानों के इस प्रदर्शन के मद्देनजर मौके पर पर्याप्त पुलिस बल भी तैनात किया गया था।

Related Articles