[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सवारियां बैठाने से मना करने पर कंडक्टर को पीटा:झुंझुनूं के गुढ़ा मोड़ पर साथियों के साथ मिलकर ऑटो-ड्राइवर ने की वारदात, एक गिरफ्तार

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

सवारियां बैठाने से मना करने पर कंडक्टर को पीटा:झुंझुनूं के गुढ़ा मोड़ पर साथियों के साथ मिलकर ऑटो-ड्राइवर ने की वारदात, एक गिरफ्तार

सवारियां बैठाने से मना करने पर कंडक्टर को पीटा:झुंझुनूं के गुढ़ा मोड़ पर साथियों के साथ मिलकर ऑटो-ड्राइवर ने की वारदात, एक गिरफ्तार

झुंझुनूं : शहर के गुढ़ा मोड़ इलाके में ऑटो ड्राइवर द्वारा एक बस कंडक्टर के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। इस घटना के बाद बस यूनियन में आक्रोश है और उन्होंने प्रशासन से ऑटो ड्राइवर की मनमानी पर लगाम लगाने की गुहार लगाई है। पुलिस एक ऑटो ड्राइवर को गिरफ्तार किया है।

पीड़ित बस कंडक्टर विक्रम ने बताया कि विवाद की शुरुआत चनाना से हुई। एक ऑटो वाला वहां से सवारी बैठा रहा था। इसका विरोध किया और उसे कहा कि ऑटो केवल नगरपालिका क्षेत्र के भीतर ही चल सकते हैं, इसलिए वे सवारियों को यहां से नहीं बैठाए।

यह बात ऑटो ड्राइवर को नागवार गुजरी। जैसे ही बस झुंझुनूं के गुढ़ा मोड़ पर पहुंची, वहां पहले से बैठे ऑटो ड्राइवर और उसके 4-5 साथियों ने हमला कर दिया। हमले में विक्रम को शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं।

पीड़ित बस कंडक्टर विक्रम का कहना है कि ऑटो ड्राइवर ने पूरी प्लानिंग के साथ उससे मारपीट की।
पीड़ित बस कंडक्टर विक्रम का कहना है कि ऑटो ड्राइवर ने पूरी प्लानिंग के साथ उससे मारपीट की।

घटना की सूचना मिलते ही बस यूनियन के सदस्य मौके पर जमा हो गए। यूनियन सदस्य दिलीप ने कड़े शब्दों में इस की निंदा की। उन्होंने कहा, ऑटो रिक्शा ड्राइवर का आतंक बढ़ता जा रहा है।

उन्होंने कहा कि प्रशासन से मांग है कि ऑटो का संचालन उनके निर्धारित क्षेत्र में ही सुनिश्चित किया जाए, जिससे भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

घटना के बाद बस यूनियन के प्रतिनिधियों ने स्थानीय पुलिस को भी शिकायत सौंपी है। थाना अधिकारी श्रवण कुमार ने मामले की गंभीरता को देखते हुए एक ऑटो ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है।

Related Articles