[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

रोटरी क्लब ने खाटूश्यामजी मेले में लगाया निशुल्क शिविर:रींगस में मिली निशुल्क चिकित्सा सुविधा, डीएसपी ने किया शुभारंभ


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यरींगससीकर

रोटरी क्लब ने खाटूश्यामजी मेले में लगाया निशुल्क शिविर:रींगस में मिली निशुल्क चिकित्सा सुविधा, डीएसपी ने किया शुभारंभ

रोटरी क्लब ने खाटूश्यामजी मेले में लगाया निशुल्क शिविर:रींगस में मिली निशुल्क चिकित्सा सुविधा, डीएसपी ने किया शुभारंभ

रींगस : रींगस के रोटरी क्लब ने खाटूश्याम जी सड़क मार्ग पर स्थित रुक्मणी गार्ड के पास बाबा श्याम के वार्षिक फाल्गुनी लक्खी मेले के दौरान दौरान श्रमद्धालुओं के लिए निशुल्क चिकित्सा शिविर का शुभारंभ किया है। यह शिविर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए लगाया गया है।

शिविर का शुभारंभ पुलिस उप अधीक्षक रामावतार सिंह ताखर ने किया। उन्होंने भगवान गणेशजी और बाबा श्याम की तस्वीरों के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर शिविर का उद्घाटन किया।

24 घंटे संचालित होगा शिविर

क्लब के सह प्रांतपाल डॉ. भंवर सिंह ताखर और पूर्व सह प्रांतपाल डॉ. अजय सक्सेना ने बताया कि बाबा श्याम के मेले के दौरान हर साल यह निःशुल्क चिकित्सा शिविर लगाया जाता है। यह शिविर 24 घंटे संचालित किया जाता है, ताकि श्रद्धालुओं को लगातार चिकित्सा सुविधा मिल सके।

विभिन्न चिकित्सा पद्धित से होगा इलाज

रोटेरियन रघुनाथ जाट (एसबीआई) ने जानकारी दी कि शिविर में एलोपैथिक, होम्योपैथिक और फिजियोथेरेपी सहित विभिन्न चिकित्सीय पद्धतियों से श्रद्धालुओं का इलाज किया जा रहा है।

ये रहे मौजूद

इस अवसर पर चिकित्सा अधिकारी डॉ. विनोद गुप्ता, अर्जुन सिंह, सुभाष बिजारणियां, मुकेश कुमार शर्मा, सरदार मान, संतोष अग्रवाल, प्रभारी झाबर निठारवाल, असलम खान, जगदीश प्रसाद और स्काउट के बच्चे भी सेवा कार्यों में जुटे हुए हैं।

Related Articles