अज्ञात वाहन की टक्कर से नेपाल निवासी युवक घायल:ढाढ़रिया चारणान के पास हादसा, गंभीर हालत में बीकानेर किया रेफर
अज्ञात वाहन की टक्कर से नेपाल निवासी युवक घायल:ढाढ़रिया चारणान के पास हादसा, गंभीर हालत में बीकानेर किया रेफर
चूरू : चूरू-सरदारशहर सड़क मार्ग पर ढाढ़रिया चारणान के पास रविवार देर रात एक अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान नेपाल निवासी प्रेम (25) के रूप में हुई है, जो सरदारशहर में ठेके पर मजदूरी का कार्य करता है। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे बीकानेर रेफर कर दिया गया।
घटना की सूचना मिलने पर अस्पताल चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और हादसे की जानकारी जुटाई। जांच में सामने आया कि प्रेम सरदारशहर से अपने देश नेपाल जाने के लिए चूरू आ रहा था। इसी दौरान ढाढ़रिया चारणान के पास किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी और ड्राइवर मौके से फरार हो गया।
हादसे के बाद घायल युवक काफी देर तक सड़क पर गंभीर अवस्था में पड़ा रहा। राहगीरों ने मानवता दिखाते हुए उसे एक पिकअप में डालकर चूरू के डीबी अस्पताल पहुंचाया। घायल के भतीजे भरत उर्फ राजू ने बताया कि राहगीरों की मदद से प्रेम को समय पर अस्पताल पहुंचाया जा सका, अन्यथा स्थिति और भी गंभीर हो सकती थी। हादसे की सूचना मिलने पर घायल के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2042170


