इस्लामपुर, माखर रूट पर रोडवेज चलाने की मांग को लेकर ग्रामीणों की हुई बैठक
प्रदर्शन कर आगार प्रबंधक के नाम लिखा ज्ञापन, आज शाम 4 बजे अंबेडकर चौक में होगी बैठक
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद आरिफ चंदेल
इस्लामपुर : माखर, इस्लामपुर रूट पर रोडवेज बस चलाने की मांग को लेकर रविवार शाम को पुराना पोस्ट ऑफिस बस स्टैंड पर ग्रामीणों की ओर से बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में युवाओं की ओर से क्षेत्र में रोडवेज बस चलाने को लेकर विचार विमर्श किया गया। बैठक में आकर प्रबंधक झुंझुनूं के नाम ज्ञापन लिखा गया। ज्ञापन में ग्रामीणों ने बताया कि लगभग 30 वर्ष पहले कम यात्री भार होने के बावजूद भी कस्बे में रोडवेज बस का संचालन होता था और वर्तमान में यात्री भार अधिक होने के बावजूद भी रोडवेज बस का संचालन नहीं हो रहा है जो क्षेत्र के लोगों के साथ अन्याय है। युवाओं ने ज्ञापन के माध्यम से आगार प्रबंधक झुंझुनूं से कस्बे में जल्द से जल्द रोडवेज बसों का संचालन करने की मांग की है।
ग्रामीणों का कहना है कि झुंझुनूं से बगड़, माखर व इस्लामपुर होते हुए जयपुर तक और एक रोडवेज बस का झुंझुनूं से बगड़, माखर व इस्लामपुर से खेतड़ी तक संचालन कर दिया जाए तो ग्रामीणों को राहत मिलने के साथ-साथ विभाग को भी अच्छा राजस्व मिलने की उम्मीद है। सोमवार को ग्रामीणों की ओर से आगार प्रबंधक झुंझुनूं को ज्ञापन सौंपा जाएगा। कामिल चौहान ने बताया कि कस्बे में रोडवेज बसों के संचालन की मांग को लेकर सोमवार शाम 4 बजे अंबेडकर चौक में भी ग्रामीणों की ओर से एक बैठक का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर मकबूल खान, यासीन तेली, दिनेश बरवड़, हंसराज सैनी, समीर खान, साजिद लीलगर, कृष्ण सांखला, आबिद खान, फैज मोहम्मद रंगरेज, जियाउल हक, कामिल चौहान, लालचंद सैनी, सलीम दिवान व देवेंद्र गर्वा सहित काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2041536


