जसरापुर में 2.11 करोड़ के PHC का शिलान्यास:MLA ने 16 विकास कार्यों का उद्घाटन किया, ग्रामीणों ने 51 किलो की फूलमाला से किया स्वागत
जसरापुर में 2.11 करोड़ के PHC का शिलान्यास:MLA ने 16 विकास कार्यों का उद्घाटन किया, ग्रामीणों ने 51 किलो की फूलमाला से किया स्वागत
खेतड़ी : खेतड़ी उपखंड के जसरापुर ग्राम पंचायत में रविवार को खेतड़ी विधायक इंजीनियर धर्मपाल गुर्जर ने 2 करोड़ 11 लाख रुपए की लागत से बनने वाले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) भवन का शिलान्यास किया। यह कार्य पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया की सीएसआर योजना के तहत किया जा रहा है। इस दौरान 16 अन्य विकास कार्यों का भी उद्घाटन किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक धर्मपाल गुर्जर थे, जबकि अध्यक्षता सरपंच मंजू देवी ने की। विशिष्ट अतिथियों में सीएमएचओ डॉ. छोटेलाल गुर्जर, बीसीएमओ डॉ. हरीश यादव, पीएमओ डॉ. अक्षय शर्मा और पूर्व प्रधान मदनलाल गुर्जर सहित पीडब्ल्यूडी खेतड़ी के अयन प्रणव शीला, शिवकुमार सुरोलिया, राधेश्याम जांगिड़, रोताश मनक्स, प्रकाश चनेजा, सावतराम जांगिड़, शिवराज शेखावत, छगनलाल शर्मा, बबलू अवाना, सुरेन्द्र काजला, महेन्द्र काजला जैसे कई अधिकारी व गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
पंडित आचार्य योगेश शास्त्री और शिवलाल जोशी ने विधिवत पूजा-अर्चना करवाई, जिसके बाद अतिथियों ने फीता काटकर शिलान्यास किया। मुख्य यजमान झंडू राम गुर्जर और सरपंच मंजू देवी रहे। ग्रामीणों द्वारा विधायक का 51 किलो की फूलमाला एवं साफा पहनाकर स्वागत किया गया।
सरपंच मंजू देवी और समाजसेवी झंडू राम गुर्जर ने बताया कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के शिलान्यास के साथ ही 16 विकास कार्यों का भी उद्घाटन किया गया। इनमें से 5 कार्य विधायक कोष से और 11 कार्य ग्राम पंचायत द्वारा करवाए गए थे।
इन कार्यों में पुस्तकालय निर्माण, मुख्य बस स्टैंड पर सामुदायिक शौचालय, यात्री प्रतीक्षालय का सौंदर्यीकरण, मुख्य सड़क से शिव मंदिर तक इंटरलॉकिंग व साइड वॉल, देवता सड़क से ताराचंद तिरोड़ी के घर की ओर डामरीकरण सड़क और ढाणी पावटा इंटरलॉकिंग सड़क जैसे विभिन्न कार्य शामिल हैं।
विधायक धर्मपाल गुर्जर ने अपने संबोधन में कहा कि जसरापुर ग्राम पंचायत में पिछले दो वर्षों में लगभग 5 करोड़ रुपए के विकास कार्य हुए हैं। उन्होंने यह भी बताया कि खेतड़ी क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग के तहत 91 करोड़ रुपए के कार्य प्रगति पर हैं, जिनमें 37 अस्पतालों का निर्माण कार्य शामिल है।
कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने विधायक के समक्ष क्षेत्र में एक सीएससी (कॉमन सर्विस सेंटर) खोलने की मांग रखी। इसके अतिरिक्त, उन्होंने जसरापुर में कक्षा 1 से 8 तक के विद्यार्थियों के लिए पिछले तीन वर्षों से बंद पड़े हिंदी मीडियम विद्यालय को पुनः शुरू करवाने की भी मांग की। इस अवसर पर अनेक ग्रामीण उपस्थित थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2041349


