श्री अष्टविनायक धाम के स्थापना दिवस पर धार्मिक कार्यक्रम:विश्व शांति के लिए किया हवन, मंदिर परिसर को फूलों और रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया
श्री अष्टविनायक धाम के स्थापना दिवस पर धार्मिक कार्यक्रम:विश्व शांति के लिए किया हवन, मंदिर परिसर को फूलों और रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया
डूंडलोद : डूंडलोद स्थित प्रदेश के एकमात्र अष्टविनायक मंदिर का रविवार को स्थापना दिवस मनाया गया। इस मौके पर विश्व शांति के लिए हवन सहित कई धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। मंदिर के पुजारी राम के आचार्यत्व में पंडित रविकांत शर्मा और पंडित शम्भू दयाल ने मंत्रोच्चार के साथ अष्टविनायक का अभिषेक किया। मंदिर ट्रस्टी अनु अनिल अग्रवाल लुहारुका और शारदा लुहारुका इस आयोजन के मुख्य यजमान थे।
मंदिर परिसर को फूलों और रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया था, और अष्टविनायक का विशेष शृंगार किया गया। शाम को महाआरती हुई, जिसके बाद प्रसाद वितरण किया गया। इस दौरान ट्रस्टी अन्नू अनिल अग्रवाल, दीपिका अग्रवाल, सुमन प्रदीप अग्रवाल, मोना सुनील अग्रवाल, बिना नरेंद्र झुंझुनुवाला, प्रद्युम्न खंडेलवाल, उमेद खाजपुरिया, अजीत रानसरिया, एडवोकेट अश्वनी महर्षि सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की। पूर्व उदयपुरवाटी विधायक शुभकरण चौधरी ने भी इस मौके पर आशीर्वाद लिया।
यह मंदिर अष्टविनायक की तर्ज पर बना है, जहां एक साथ अष्टविनायक के दर्शन होते हैं। मंदिर परिसर में राधा-कृष्ण और हनुमानजी के मंदिर भी स्थापित हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2041349


