सूरजगढ़ के शिक्षक कवि डॉ. अनिल अनमोल सम्मानित:झुंझुनूं में दिया गया सम्मान, प्रशस्ति पत्र और शॉट भेंट की
सूरजगढ़ के शिक्षक कवि डॉ. अनिल अनमोल सम्मानित:झुंझुनूं में दिया गया सम्मान, प्रशस्ति पत्र और शॉट भेंट की
चिड़ावा : पीएमश्री श्रीकृष्ण परिषद् राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, सूरजगढ़ में कार्यरत शिक्षक, कवि और लेखक डॉ. अनिल शर्मा अनमोल को वीरवर जुझार सिंह संस्थान, झुंझुनू द्वारा सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान लोक संस्कृति, खेल, धरोहर और जीवन मूल्यों पर आधारित उनके लेखन कार्य के लिए प्रदान किया गया।
प्रशस्ति पत्र और शॉट भेंटकर किया सम्मान
सम्मान समारोह में डॉ. अनमोल को प्रशस्ति पत्र और शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया। यह सम्मान विशेष रूप से लोक संस्कृति, खेल, धरोहर और जीवन मूल्यों पर केंद्रित उनके उत्कृष्ट लेखन के लिए दिया गया है।
झुंझुनूं विधायक रहे मौजूद
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि झुंझुनू विधायक राजेंद्र भांबू थे, जबकि राजस्थान मदरसा बोर्ड के अध्यक्ष एमडी चौपदार ने अध्यक्षता की। इस अवसर पर संरक्षक बजरंग लाल नेहरा, उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग झुंझुनू के अध्यक्ष मनोज मील, वैज्ञानिक सुधीर तेवतिया, प्रधान फाॅर्म के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश सुण्डा, ताराचंद गुप्ता, क्रिकेट खिलाड़ी हैप्पी खीचड़, समिति के अध्यक्ष डॉ. महेंद्र सिंह नेहरा और सचिव सुरेश जाखड़ सहित बड़ी संख्या में गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
इस समारोह में डॉ. अनमोल के अतिरिक्त विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली सर्व समाज की अन्य प्रतिभाओं को भी सम्मानित किया गया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2041347


