[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पाटन में 108 कुंडीय गौपुष्टि महायज्ञ का ध्वजारोहण:बलदेवाचार्य महाराज समेत अन्य संतों ने किया भूमि पूजन, 19 मार्च से शुरू होगा महायज्ञ

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्यसीकर

पाटन में 108 कुंडीय गौपुष्टि महायज्ञ का ध्वजारोहण:बलदेवाचार्य महाराज समेत अन्य संतों ने किया भूमि पूजन, 19 मार्च से शुरू होगा महायज्ञ

पाटन में 108 कुंडीय गौपुष्टि महायज्ञ का ध्वजारोहण:बलदेवाचार्य महाराज समेत अन्य संतों ने किया भूमि पूजन, 19 मार्च से शुरू होगा महायज्ञ

पाटन : पाटन क्षेत्र के दाऊ धाम कालाकोटा में 108 कुंडीय गौपुष्टि महायज्ञ की तैयारियों के क्रम में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम श्रीमद् जगद्गुरु बाहुबल द्वाराचार्य पीठाधीश्वर बलदेवाचार्य महाराज (कालाकोटा) के सानिध्य में संपन्न हुआ। यह गौपुष्टि महायज्ञ 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक चलेगा।

इस मौके पर संतों ने भूमि पूजन करवाकर ध्वजारोहण में अपनी भूमिका निभाई। क्षेत्र के अनेक प्रतिष्ठित संत इस आस्था कुंभ में शामिल हुए।

कार्यक्रम में महामण्डलश्वर भीवादास महाराज (खेमजी धाम), महामण्डलेश्वर रामदास महाराज (लीलका धाम), महामण्डलेश्वर कृष्णदास, किशनदास महाराज (ध्योराला), मानदास महाराज (खेडकी), त्रिवेणी धाम से रामचरण दास, प्रभुदास महाराज, यज्ञाचार्य चिरंजी लाल शास्त्री, दाऊ धाम के संत विनोद दास महाराज, भोलाशंकर दास महाराज और गिरिधर दास महाराज सहित दाऊ धाम के अन्य संत उपस्थित रहे।

Related Articles