[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खेतड़ी रामकृष्ण मिशन में निशुल्क नेत्र शिविर लगा:68 रोगियों की जांच, 56 मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए जयपुर रवाना


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

खेतड़ी रामकृष्ण मिशन में निशुल्क नेत्र शिविर लगा:68 रोगियों की जांच, 56 मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए जयपुर रवाना

खेतड़ी रामकृष्ण मिशन में निशुल्क नेत्र शिविर लगा:68 रोगियों की जांच, 56 मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए जयपुर रवाना

खेतड़ी : खेतड़ी कस्बे के रामकृष्ण मिशन विवेकानंद स्मृति मंदिर में रविवार को एक निशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन किया गया। मिशन के सचिव स्वामी आत्मनिष्ठानंद महाराज ने फीता काटकर शिविर का शुभारंभ किया।

इस शिविर में जयपुर के सहाय नेत्र रिसर्च सेंटर के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने 68 रोगियों की आंखों की जांच की। इनमें से 56 रोगियों को मोतियाबिंद के ऑपरेशन के लिए जयपुर भेजा गया। मिशन सचिव स्वामी आत्मनिष्ठानंद महाराज ने बताया कि रामकृष्ण मिशन सामाजिक सरोकार के तहत निशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित करता है। यह पहल गरीब और असहाय लोगों को सहायता प्रदान करती है।

मिशन स्वामी विवेकानंद के आदर्शों का पालन करते हुए महिलाओं को निशुल्क सिलाई केंद्र में प्रशिक्षण देकर आत्मनिर्भर बना रहा है। बच्चों को कंप्यूटर के क्षेत्र में भी प्रशिक्षित किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त, रामकृष्ण मिशन समय-समय पर गरीबों में वस्त्र और अन्य घरेलू सामग्री वितरित करता है। मिशन में आने वाले व्यक्तियों की समस्याओं को सुनकर उनका समाधान भी किया जाता है।

इस अवसर पर रामकृष्ण मिशन की ओर से 56 लोगों को कंबल भी वितरित किए गए। कार्यक्रम में स्वामी योगयुक्तानंद महाराज, कालीचरण गुप्ता, कृष्ण कुमार, सुरेश सैनी, गोपी राम, महेश कुमार, प्रवीण कुमार सहित अनेक लोग उपस्थित थे।

Related Articles