[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

हांसलसर में सांसद ओला, विधायक सैनी का नागरिक अभिनंदन:केंद्र-राज्य सरकार पर साधा निशाना, ग्रामीणों ने विभिन्न मांगों को लेकर सौंपे ज्ञापन

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

हांसलसर में सांसद ओला, विधायक सैनी का नागरिक अभिनंदन:केंद्र-राज्य सरकार पर साधा निशाना, ग्रामीणों ने विभिन्न मांगों को लेकर सौंपे ज्ञापन

हांसलसर में सांसद ओला, विधायक सैनी का नागरिक अभिनंदन:केंद्र-राज्य सरकार पर साधा निशाना, ग्रामीणों ने विभिन्न मांगों को लेकर सौंपे ज्ञापन

नवलगढ़ : हांसलसर में शनिवार को सांसद बृजेंद्र ओला और उदयपुरवाटी विधायक भगवाना राम सैनी का नागरिक अभिनंदन किया गया। प्रशासक रामनिवास शर्मा के नेतृत्व में दोनों नेताओं का माल्यार्पण कर और साफा पहनाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर सांसद बृजेंद्र ओला ने केंद्र और राज्य सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि “डबल इंजन की सरकार” लोगों को गुमराह करने के अलावा कुछ नहीं कर रही है।

विधायक भगवाना राम सैनी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में स्वीकृत किए गए कार्यों का लोकार्पण अब सत्ता पक्ष के नेता कर रहे हैं। अभिनंदन समारोह के दौरान ग्रामीणों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर सांसद और विधायक को ज्ञापन सौंपे। इस कार्यक्रम में पूर्व पंचायत समिति सदस्य रोहिताश झाझड़िया, कैप्टन लीलाधर चौहान, टोडाराम मीणा, चंदू शर्मा, मोहरसिंह फोगाट, राजीव गोरा, महताब खरबास, विजयपाल भाटीवाड़ और संजय नेहरा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Related Articles