[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चारावास में स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण अभियान:सरकारी कर्मचारियों, सेवानिवृत्त अधिकारियों, युवाओं और बच्चों ने किया श्रमदान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चारावास में स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण अभियान:सरकारी कर्मचारियों, सेवानिवृत्त अधिकारियों, युवाओं और बच्चों ने किया श्रमदान

चारावास में स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण अभियान:सरकारी कर्मचारियों, सेवानिवृत्त अधिकारियों, युवाओं और बच्चों ने किया श्रमदान

खेतड़ी : खेतड़ी उपखंड के चारावास गांव में पर्यावरण सुधार समिति द्वारा पिछले एक माह से स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में रविवार को एक विशेष स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया, जिसमें सरकारी कर्मचारियों, सेवानिवृत्त अधिकारियों, युवाओं और बच्चों ने बढ़-चढ़कर श्रमदान किया।

अभियान के तहत गांव की गलियों, सार्वजनिक स्थानों और मोहल्लों से कचरा एकत्रित कर साफ-सफाई की गई। विशेष रूप से प्लास्टिक कचरे को इकट्ठा कर उसे नष्ट किया गया, जिससे पर्यावरण संरक्षण का सशक्त संदेश दिया गया।

इस अभियान की एक प्रेरणादायक झलक मेघवाल मोहल्ले में देखने को मिली, जहां छोटे बच्चों ने उत्साहपूर्वक श्रमदान किया। बच्चों ने गलियों में फैला कचरा साफ कर यह संदेश दिया कि यदि स्वच्छता की आदत बचपन से ही विकसित की जाए, तो समाज में स्थायी परिवर्तन संभव है। बच्चों की सक्रिय भागीदारी की पूरे गांव में सराहना हुई।

अभियान की एक विशेषता यह भी रही कि जब ग्रामीणों ने सरकारी कर्मचारियों को स्वयं झाड़ू लगाते और सफाई करते देखा, तो वे भी प्रेरित होकर स्वेच्छा से इस पहल से जुड़ते चले गए। इससे एक बड़ी और संगठित टीम तैयार हुई, जिसने सामूहिक जिम्मेदारी और सामाजिक एकता का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया। गांव में स्वच्छता के प्रति जागरूकता और सहभागिता का माहौल बना।

गांव की गलियों, सार्वजनिक स्थानों और मोहल्लों से कचरा एकत्रित कर साफ-सफाई की गई।
गांव की गलियों, सार्वजनिक स्थानों और मोहल्लों से कचरा एकत्रित कर साफ-सफाई की गई।

इस अभियान में कामरेड इंद्राज सिंह बोरान, रिटायर्ड वरिष्ठ अध्यापक मुंशी राम चाहर, एचसीएल से रिटायर्ड शिवपाल कल्याण, महिपाल सिंह कल्याण, सांवरमल शर्मा, धर्मपाल सिंह, रविंद्र, विजेंद्र कुमार बोरान, मानसिंह चाहर, राकेश जांगिड़, राजपाल, बिजली विभाग के जूनियर इंजीनियर मनोज कुमार शर्मा, टेक्नीशियन अनिल कुमार कल्याण, कृषि विभाग के अधिकारी वीरेंद्र कुमार, समिति के कार्यकर्ता जितेंद्र कुमार जांगिड़, जीतू महला, वीरेंद्र बोरायण, विजेंद्र बोरायण, कपिल चाहर, कुलदीप चाहर, वीर सिंह बांगड़वा तथा पर्यावरण सुधार समिति के सदस्य विजेंद्र चाहर, रामनिवास चाहर और पंकज कल्याण सहित अनेक नागरिकों ने सक्रिय भूमिका निभाई।

ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे नियमित रूप से जारी रखने का संकल्प लिया। चारावास गांव को पूर्णतः स्वच्छ, सुंदर और प्लास्टिक मुक्त बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। कार्यक्रम के अंत में सभी ने स्वच्छता को दैनिक जीवन की आदत बनाने का आह्वान किया।

Related Articles