[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

वीरों का बलिदान ही हमारे समाज की असली धरोहर,:युवा उनके आदर्शों को अपनाएं” – विधायक राजेंद्र भांबू, वीर झुंझा के 18वें प्रतिमा स्थापना दिवस समारोह, 75 प्रतिभाओं का किया सम्मान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

वीरों का बलिदान ही हमारे समाज की असली धरोहर,:युवा उनके आदर्शों को अपनाएं” – विधायक राजेंद्र भांबू, वीर झुंझा के 18वें प्रतिमा स्थापना दिवस समारोह, 75 प्रतिभाओं का किया सम्मान

वीरों का बलिदान ही हमारे समाज की असली धरोहर,:युवा उनके आदर्शों को अपनाएं" – विधायक राजेंद्र भांबू, वीर झुंझा के 18वें प्रतिमा स्थापना दिवस समारोह, 75 प्रतिभाओं का किया सम्मान

झुंझुनूं : विधायक राजेंद्र भांबू ने कहा कि वीर झुंझा का जीवन केवल इतिहास नहीं, बल्कि संघर्ष और स्वाभिमान की पाठशाला है। आज के इस डिजिटल युग में युवाओं को शॉर्टकट के बजाय उन ऊंचे आदर्शों पर चलना चाहिए, जो हमारे पूर्वजों ने स्थापित किए हैं। आज सम्मानित होने वाली 75 प्रतिभाएं इस बात का प्रमाण हैं कि जब अनुशासन और वीरत्व मिलता है, तो सफलता कदम चूमती है। विधायक ने समाज के हर वर्ग से एकजुट होकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देने की अपील की और शिक्षा के महत्व को सर्वोपरि बताया।

75 प्रतिभाओं को मिला ‘सम्मान का गौरव’

समारोह में जिले की उन 75 विभूतियों को सम्मानित किया गया, जिन्होंने शिक्षा, खेल, समाज सेवा और संस्कृति के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर झुंझुनूं का नाम रोशन किया है। अतिथियों ने उन्हें प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह भेंट कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

संस्था ने प्रस्तुत की रूपरेखा

कार्यक्रम की शुरुआत में संस्था अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नेहरा ने अतिथियों का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया। उन्होंने वीर झुंझा की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए आयोजन की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत की और बताया कि किस तरह यह प्रतिमा स्थापना दिवस हर वर्ष समाज को जोड़ने का काम कर रहा है।

Related Articles