[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

डीआरएम रवि जैन ने रींगस रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया:बाबा श्याम मेले की व्यवस्थाओं का जायजा लिया, सुविधाएं देखीं


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यरींगससीकर

डीआरएम रवि जैन ने रींगस रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया:बाबा श्याम मेले की व्यवस्थाओं का जायजा लिया, सुविधाएं देखीं

डीआरएम रवि जैन ने रींगस रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया:बाबा श्याम मेले की व्यवस्थाओं का जायजा लिया, सुविधाएं देखीं

रींगस : उत्तर पश्चिम रेलवे के डीआरएम रवि जैन ने रींगस कस्बे के रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। उन्होंने बाबा श्याम के वार्षिक फाल्गुनी लक्खी मेले की तैयारियों का जायजा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान, डीआरएम जैन ने वाणिज्य विभाग, आरपीएफ, जीआरपी सहित रेलवे के विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की। इस बैठक में मेले की व्यवस्थाओं पर गहनता से चर्चा की गई।

सुविधाओं का मुआयना किया

बैठक के बाद, उन्होंने रेलवे स्टेशन, प्लेटफॉर्म, मेला शेल्टर, रेलवे फूड कोच रेस्टोरेंट, बैरिकेडिंग, टेंट, मेला शेल्टर होम, टिकट वितरण, सुरक्षा व्यवस्था, कैमरे और दिव्यांगों व बुजुर्गों के लिए व्हीलचेयर जैसी सुविधाओं का बारीकी से मुआयना किया।

अधिकारियों के कामों की सराहना की

मेले की व्यवस्थाएं संतोषजनक पाए जाने पर, उन्होंने रेलवे स्टेशन अधीक्षक बीएल बाजिया और अन्य अधिकारियों के कार्यों की सराहना की। डीआरएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मेले के दौरान रेलवे द्वारा की गई सभी सुविधाएं सुचारू रूप से संचालित रहनी चाहिए।

उन्होंने जोर दिया कि आने वाले श्रद्धालु यात्रियों की सुरक्षा और व्यवस्थाओं में किसी प्रकार की कोई कमी नहीं आनी चाहिए। इस अवसर पर रेलवे के कई विभागों के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।

Related Articles