[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

लक्ष्मणगढ़ के रोरू बड़ी में नंदीशाला का लोकार्पण:साधु-संतों की उपस्थिति में भूमि पूजन और आदियोगी प्रतिमा का अनावरण हुआ


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यलक्ष्मणगढ़सीकर

लक्ष्मणगढ़ के रोरू बड़ी में नंदीशाला का लोकार्पण:साधु-संतों की उपस्थिति में भूमि पूजन और आदियोगी प्रतिमा का अनावरण हुआ

लक्ष्मणगढ़ के रोरू बड़ी में नंदीशाला का लोकार्पण:साधु-संतों की उपस्थिति में भूमि पूजन और आदियोगी प्रतिमा का अनावरण हुआ

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : अशोक सिंह शेखावत 

लक्ष्मणगढ़ : लक्ष्मणगढ़ उपखंड के रोरू बड़ी गांव स्थित ओम शिव गोरक्ष गौशाला व आश्रम में शनिवार को नंदीशाला का लोकार्पण और गुरुकुल के लिए भूमि पूजन समारोह आयोजित किया गया। इस मौके पर आदियोगी प्रतिमा का अनावरण भी हुआ। यह कार्यक्रम गौशाला महंत कमलनाथ महाराज, विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल लक्ष्मणगढ़ प्रखंड के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ।

समारोह में बाल योगी रुपनाथ महाराज मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। संत रूपनाथ महाराज ने अपने आशीर्वचन में सामाजिक सरोकारों और हिंदू समाज की घटती जनसंख्या पर चिंता व्यक्त की।

महंत कमलनाथ महाराज ने शस्त्र और शास्त्र के महत्व के साथ भारत की समरसता और वैभव की दिशा पर प्रकाश डाला। विश्व हिंदू परिषद के धर्माचार्य रतन सिंह बगड़ी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पंच परिवर्तन बताए। जिला अध्यक्ष मनोज शर्मा ने सनातन धर्म और हिंदू संस्कृति की महत्ता पर बल देते हुए सभी को दंड दीक्षा की प्रतिज्ञा दिलवाई। कोषाध्यक्ष अमन कामदार ने धर्मांतरण, लव-जिहाद, लैंड-जिहाद और अवैध घुसपैठ जैसी चुनौतियों के विषय में जानकारी दी।

इस अवसर पर लक्ष्मणगढ़ प्रखंड अध्यक्ष रामपाल कुमावत ने संगठन की रीति-नीति लागू की और उपस्थित लोगों का धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में सुरजन नाथ महाराज घाणा, कृष्ण नाथ महाराज लक्ष्मणगढ़, योगी कंवरनाथ महाराज सहित कई संत और सैकड़ों गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Related Articles