[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बारात में जा रही बोलेरो नहर में गिरी,दो की मौत:दो युवक लापता, रेस्क्यू में जुटी टीम; ग्रामीणों ने एक को बचाया

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

बारात में जा रही बोलेरो नहर में गिरी,दो की मौत:दो युवक लापता, रेस्क्यू में जुटी टीम; ग्रामीणों ने एक को बचाया

बारात में जा रही बोलेरो नहर में गिरी,दो की मौत:दो युवक लापता, रेस्क्यू में जुटी टीम; ग्रामीणों ने एक को बचाया

सादुलपुर : हनुमानगढ़ के भिरानी थाना क्षेत्र के अजीतपुरा में बोलेरो गाड़ी बेकाबू होकर नहर में जा गिरी। हादसे में बोलेरो सवार एक युवक की डूबने से मौत हो गई, जबकि तीन युवक लापता हो गए। वहीं, एक युवक को सुरक्षित बचा लिया गया है। बोलेरो सवार सभी बारात में शामिल होने के लिए सागड़ा (भिरानी, हनुमानगढ़) जा रहे थे, सभी दूल्हे के दोस्त थे।

भिरानी थाना सीआई लखवीर सिंह ने बताया- घटना शुक्रवार रात 9 बजे की है। गाड़ी के अंदर पांच लोग सवार थे। मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने एक युवक को बाहर निकाल लिया। जिसकी पहचान अनुराग (19) निवासी कानावासी, सादुलपुर के रूप में हुई। वहीं रात 10 बजे क्रेन की मदद से बोलेरो को बाहर निकाला। जिसमें एक युवक आशीष का शव मिला। वहीं, लापता युवकों की तलाश के लिए शनिवार सुबह करीब 9 बजे से सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। इसके बाद शनिवार शाम 4 बजे दूसरे युवक अमित (24) पुत्र भीमाराम का शव बाहर निकाल लिया गया।

हादसे में आशीष और अमित की मौत हो गई।
हादसे में आशीष और अमित की मौत हो गई।
मुकेश और आशीष लापता हैं। जिनकी तलाश की जा रही है।
मुकेश और आशीष लापता हैं। जिनकी तलाश की जा रही है।

भिरानी सरपंच रामनिवास ने बताया- ग्रामीणों ने सूचना दी थी कि नहर में गाड़ी गिर गई है। जिसके बाद जेसीबी बुलाकर गाड़ी को बाहर निकाला व प्रशासन को सूचना दी।

दोस्त की बारात में सागड़ा जा रहे थे

भिरानी एसएचओ लखवीर सिंह ने बताया- कानावासी निवासी कुलदीप सिंह पुत्र विजय सिंह की 20 फरवरी को शादी थी। बारात कानावासी से सागड़ा जा रही थी। बारात में शामिल होने के लिए कानावासी निवासी आशीष चबरवाल और अनुराग पुत्र मुकेश, बेजवा के मुकेश पुत्र नेतराम, अमित पुत्र भीमाराम और आशीष पुत्र रघुवीर निकले थे।

अजीतपुरा के पास नहर में गिरी बोलेरो

पांचों युवक बोलेरो में थे। बारात में जाते समय अजीतपुरा के पास बोलेरो बेकाबू हो गई और रसलाना वितरिका नहर में जा गिरी। तेज आवाज सुनकर आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने पुलिस को घटना की सूचना दी और राहत-बचाव कार्य शुरू किया।

दो के शव मिले, एक को बचाया

ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए अनुराग को तो सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जबकि आशीष और अमित की डूबने से मौत हो गई। वहीं, बेजवा निवासी मुकेश, आशीष लापता हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। आपदा विभाग से गोताखोरों की बाकी दो युवकों की तलाश कर रही है।

गोताखोर सतपाल ने बताया- दोपहर तक घटनास्थल से 5 किमी का एरिया कवर कर लिया। शनिवार शाम 4 बजे अमित का शव बरामद कर लिया गया। बाकी दो की तलाश जारी है। गोताखोरों की टीम में शहजाद खान, सतपाल सिंह, किस्मत अली, जुगल किशोर, मनोज और चरण सिंह शामिल है।

देखें हादसे के बाद के PHOTOS…

हनुमानगढ़ के अजीतपुरा के पास बारात में जा रही बोलेरो अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई।
हनुमानगढ़ के अजीतपुरा के पास बारात में जा रही बोलेरो अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई।
घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंचे। बोलेरो सवार एक युवक को बचा लिया गया। इसके बाद क्रेन की मदद से बोलेरो को बाहर निकाला
घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंचे। बोलेरो सवार एक युवक को बचा लिया गया। इसके बाद क्रेन की मदद से बोलेरो को बाहर निकाला
पुलिस और गोताखोरों की टीम तीन युवकों की तलाश में जुटी है।
पुलिस और गोताखोरों की टीम तीन युवकों की तलाश में जुटी है।
नहर में युवकों की तलाश करते गोताखोर
नहर में युवकों की तलाश करते गोताखोर

Related Articles