राजेंद्र नगर कॉलोनी के लोगों ने बीसलपुर लाइन की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन
कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ के नाम पूर्व मंडल अध्यक्ष को दिया ज्ञापन, जल्द समाधान का आश्वासन
जयपुर : निवारू रोड स्थित वार्ड नंबर 25 की राजेंद्र नगर कॉलोनी के निवासियों ने पेयजल समस्या के समाधान को लेकर आवाज बुलंद की। कॉलोनीवासियों ने पूर्व मंडल अध्यक्ष शंकर यादव को बुलाकर क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया और राज्यवर्धन सिंह राठौर के नाम ज्ञापन सौंपते हुए बीसलपुर पेयजल योजना की लाइन डलवाने की मांग की।
निवासियों ने बताया कि कॉलोनी में लंबे समय से नियमित पेयजल आपूर्ति की समस्या बनी हुई है। ऐसे में बीसलपुर योजना से जोड़कर स्थायी समाधान की आवश्यकता है।
इस मौके पर पूर्व मंडल अध्यक्ष एवं जीएसएस अध्यक्ष निवारू शंकर यादव ने कॉलोनीवासियों को आश्वस्त किया कि उनकी मांग को सांसद तक पहुंचाकर शीघ्र समाधान करवाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राजेंद्र नगर सहित आसपास की कॉलोनियों को भी बीसलपुर पेयजल योजना से जोड़कर पानी उपलब्ध करवाया जाएगा।
उन्होंने यह भी बताया कि कॉलोनी जेडीए से अप्रूव्ड है, इसलिए जेडीए के माध्यम से सड़कों का निर्माण भी कराया जाएगा, जिससे क्षेत्र की आधारभूत सुविधाओं में सुधार होगा।
कार्यक्रम के दौरान मंडल मंत्री नारायण सिंह, दिनेश खंडेलवाल, लक्ष्य यादव, अभिमन्यु सिंह शेखावत, अभिराज सिंह सहित बड़ी संख्या में महिला-पुरुष मौजूद रहे। कॉलोनीवासियों ने जल्द कार्रवाई की उम्मीद जताई है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2039291


